Gurugram News

Gurugram News

Nuh Hospital Incident : इलाज के बजाय फोन पर व्यस्त रहा डॉक्टर, लापरवाही से मासूम की मौत हुई

Nuh Hospital Incident : हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के मुख्य स्वास्थ्य केंद्र, जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में डॉक्टरों की कथित संवेदनहीनता और लापरवाही का एक और बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात अस्पताल में इलाज के अभाव में एक 10 महीने के मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों का गंभीर आरोप है कि जब बच्चा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था, तब ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर फोन पर बातचीत करने में व्यस्त था। मासूम की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक बच्चे के पिता ने आंखों में आंसू लिए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि देर रात बच्चे को अचानक तेज बुखार आया,...
Gurugram News

Gurugram Water Supply : 100 कॉलोनियों में पानी की दिक्कत होगी दूर, जीएमडीए ने तैयार किया प्लॉन

Gurugram Water Supply : मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लाखों निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। शहर की करीब 100 कॉलोनियों और सेक्टरों में पिछले कई सालों से चली आ रही पानी की किल्लत को हमेशा के लिए दूर करने की तैयारी शुरू हो गई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए एक निजी ठेकेदार कंपनी को करीब साढ़े 54 करोड़ रुपये (₹54.5 करोड़) की लागत से नई पेयजल पाइपलाइन डालने का काम आवंटित कर दिया है। प्राधिकरण का दावा है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिलने लगेगा। जीएमडीए के अधिकारियों के अनुसार, टेंडर हासिल करने वाली कंपनी 1 जून 2026 से धरातल पर काम शुरू कर देगी। इस पूरी पाइपलाइन को बिछाने के लिए डेढ़ साल (18 महीने) का समय तय किया गया है। योजना के मुताबिक, अगले साल यानी दिसंबर 2027 तक पेयजल लाइन डालने का काम...
Gurugram News

Shaheed Smarak : हरियाणा सरकार का बड़ा एलान ! अहीरवाल की धरती पर साढ़े पांच एकड़ में बनेगा विशाल शहीद स्मारक

Shaheed Smarak : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में अहीरवाल के संघर्ष व बलिदान को दुनिया के सामने लाने के लिए नारनौल के नसीबपुर में भव्य शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक व्यक्ति यहां आकर अहीरवाल के शहीदों के बलिदान से रूबरू हो सकेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात बुधवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में नसीबपुर में बनने वाले शहीद स्मारक के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस दौरान उनके समक्ष एक प्रजेंटेशन दी गई। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक के डिजाईन, कंसेप्ट व निर्माण आदि के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। साढ़े 5 एकड़ में बनेगा स्मारक, ओपन एयर थिएटर नायब सिंह सैनी ने कहा कि नसीबपुर में 42 कनाल 10 मरला क्षेत्रफल में भव्य शहीद स्मारक का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक में 500-600 लोग...
Gurugram News

700 CCTV Camera करेंगे मानसून जलभराव की निगरानी: नगर निगम का नया ‘तमाशा’! क्या तैरने से बच जाएगा गुरुग्राम?

CCTV Camera : हर साल मानसून आते ही ‘वेनिस’ में तब्दील हो जाने वाली देश की हाईटेक साइबर सिटी गुरुग्राम को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने इस बार एक नया फॉर्मूला निकाला है। निगम प्रशासन अब ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए लगाए गए 700 सीसीटीवी (CCTV Camera) कैमरों से पानी डूबते रास्तों की निगरानी करेगा। जनता इसे निगम का ‘नया तमाशा’ कह रही है, तो वहीं प्रशासनिक अमले का दावा है कि जैसे ही कैमरों में जलभराव दिखेगा, टीमें तुरंत पंप लेकर मौके पर पहुंच जाएंगी। बुधवार को नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने मानसून तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें इस ‘हाईटेक’ CCTV Camera निगरानी योजना पर मुहर लगाई गई। CCTV Camera सिर्फ जलभराव दिखाएंगे या समाधान भी करेंगे? नगर निगम का प्लान है कि इन 700 कैमरों के जरिए शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा फ्लड डेप्थ सेंसर और एक सेंट्रलाइज्ड ...
Gurugram News

Chakka Jaam : आज से दिल्ली में ट्रकों का चक्का जाम ! फल-सब्ज़ी, दूध और दवाइयों की सप्लाई पर रोक !

Chakka Jaam : आज से तीन दिनों तक दिल्ली में चक्का जाम हो सकता है । ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने दिल्ली में ट्रकों और माल ढुलाई वाहनों की तीन दिवसीय हड़ताल का एलान किया है । इस हड़ताल में टैक्सी-कैब और ऑटो चालकों को भी शामिल होने के लिए बोला गया है । दिल्ली में 1 नवंबर से बीएस-4 वाहनों पर पूर्ण रोक, पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतें और ग्रीन टैक्स जैसे मुद्दे शामिल हैं । ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का कहना है कि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए बढ़ सकती है । क्यों हो रही है हड़ताल ? दरअसल ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष हरीश सभरवाल ने बताया है कि दिल्ली में ईसीसी, बीएस 6 वाहनों पर भी ईसीसी, बीएस 4 वाहनों पर एक नवंबर से पूर्ण रोक, ग्रीन टैक्स बढ़ाने, पेट्रोल डीज़ल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण ट्रक यूनियनों ने हड़ताल का एलान किया है। ये हड़ताल 21 मई से 23 मई त...
Gurugram News

Big News : भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, 40 हजार में लड़का बताने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

Big News : गुरुग्राम के खांडसा रोड पर स्थित आयु हॉस्पिटल’ (हरि नगर) में चल रहे एक बड़े भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार शाम एक बेहद गोपनीय डिकॉय ऑपरेशन (फर्जी ग्राहक) चलाकर अस्पताल के कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मंजीत कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । आरोपी डॉक्टर गर्भवती महिला से 40 हजार रुपये की भारी-भरकम रकम लेकर गर्भस्थ शिशु का लिंग बता रहा था । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन व नकदी को सील कर दिया गया है । स्वास्थ्य विभाग को काफी समय से इनपुट्स मिल रहे थे कि खांडसा रोड पर विशाल मेगामार्ट के पास स्थित आयु हॉस्पिटल में अवैध रूप से लिंग जांच का धंधा चलाया जा रहा है । इस पर संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन (जिला एप्रोप्रियेट अथॉरिटी) ने डॉक्टरों की एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया...
Gurugram News

School Holiday : हरियाणा के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का एलान, इतने दिन पहले शुरु होंगी छुट्टियां

School Holiday : हरियाणा में लगातार पड़ती भीषण गर्मी के कारण सरकार ने हरियाणा के स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों की तरीखों का एलान कर दिया है । इस बार हरियाणा में स्कूलों में 25 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरु होंगी । इसकी जानकारी खुद हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दी है । पहले ये छुट्टियां 1 जून से तय थी जो कि 30 जून तक होती लेकिन हरियाणा में लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से सरकार ने ये फैसला लिया है । 24 मई का रविवार है और 25 मई का सोमवार इसीलिए छुट्टियां 24 मई से ही शुरु हो जाएंगी लेकिन आधिकारिक छुट्टियां 25 मई से शुरु होंगी । बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अफसरों के साथ मीटिंग हुई जिसमें हरियाणा में हीटवेव के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए ये फैसला लिया गया है । मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों के लिए हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट जारी कि...
Gurugram News

गुरुग्राम में रिकॉर्ड तोड़ Traffic Challan, बाइक पुरानी, जुर्माना नई कार जैसा : ₹11.89 लाख के चालान ने सबको चौंकाया

Traffic Challan : क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक पुरानी बाइक पर ₹11.89 लाख का जुर्माना हो सकता है? यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एक ऐसी ही बाइक को ज़ब्त किया है, जिस पर इतने ज़्यादा चालान लंबित थे। यह खबर गुरुग्राम के लोगों को हैरान कर रही है, क्योंकि यह एक अनोखा मामला है जहाँ वाहन की कीमत उसके जुर्माने से बहुत कम है। अविश्वसनीय चालान राशि: Traffic Challan  गुरुग्राम पुलिस ने अग्रसेन चौक पर एक चेकिंग अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका। जब उन्होंने वाहन का रिकॉर्ड चेक किया, तो वे हैरान रह गए। उस बाइक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 81 चालान लंबित थे। इनमें से ज़्यादातर चालान बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र, बिना पंजीकरण प्रमाणपत्र और अन्य बुनियादी Traffic Challan नियमों के उल्लंघन से संबंधित थे। पुलिस ने बताया कि इन 81 चालानों की कुल जुर्माना राशि ...
Gurugram News

Breaking News : गुरुग्राम में अवैध झुग्गियों के ‘साम्राज्य’ पर प्रहार ! DTPE ने 900 झुग्गियों को मिट्टी में मिलाया

Breaking News : गुरुग्राम में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है । बुधवार 20 मई 2026 को सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज इलाके में तीसरे दिन भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 एकड़ क्षेत्र में फैली लगभग 900 अवैध झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई करीब 26 प्लॉट और यूडी (Urban Development) भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई । कार्रवाई डीटीपीई (District Town Planner Enforcement) अमित मधोलिया के नेतृत्व में की गई । अभियान के दौरान सेक्टर-53 थाना पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र को खाली करवाकर अतिक्रमण हटाया गया । डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सरस्वती कुंज में अवैध कब्जों को हटाने के लिए आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा। इससे दो दिन पहले भी डीटीपी विभाग ने इसी इलाके में बड़ी कार्रवाई की थी। उस दौरान करीब 4.5 एकड़ क्षेत्र में फैली 670 अवैध झुग्गियों को...
Gurugram News

हरियाणा में राशन वितरण के बदले नियम : अब अंगूठे की जगह होगी Eye Scanning, फर्जीवाड़ा करने वालों की खैर नहीं!

Eye Scanning : हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और राशन चोरी रोकने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। अब बीपीएल (BPL) राशन कार्ड धारकों को पूरा राशन सही समय पर मिले और किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए वितरण के नियमों में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। सरकार प्रदेश के सभी डिपो धारकों को हाई-टेक 5G OPS (POC) मशीन और उससे जुड़ा डिजिटल कांटा देने जा रही है। फिंगरप्रिंट की झंझट खत्म, अब आंखों (Eye Scanning) से होगी पहचान अब तक राशन डिपो पर 2G नेटवर्क वाली पुरानी मशीनें थीं, जिससे न सिर्फ सर्वर की दिक्कत आती थी बल्कि बुजुर्गों के फिंगरप्रिंट मैच न होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता था। अब नई व्यवस्था के तहत: आई-स्कैनिंग (Eye Scanning): अंगूठे या उंगलियों के निशान की जगह अब उपभोक्ताओं ...