Encounter : हरियाणा के जिला नूंह में गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सदर नूंह क्षेत्र के उजीना – संगेल नहर पटरी के पास नूंह पुलिस और एक शातिर गो-तस्कर के बीच सीधी मुठभेड़ (Encounter) हो गई। पुलिस को देखते ही आरोपी ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई।
Encounter : गो-तस्कर ने की पुलिस टीम पर फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, नूंह सीआईए (CS) स्टाफ प्रभारी निरीक्षक डॉ० सुनील के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान उजीना – संगेल नहर पटरी के पास गो-तस्करी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने जब संदिग्ध को घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा, तो आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस पार्टी पर देशी कट्टे से सीधी फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए खुद का बचाव किया और चेतावनी देते हुए (Encounter) आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की।
Encounter : जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल
पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग (Encounter) में एक गोली आरोपी के बायें पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को काबू कर लिया।
घायल आरोपी की पहचान इरशाद (पुत्र इसराइल), निवासी वार्ड नंबर 14, हथीन (जिला पलवल) के रूप में हुई है।
गोली लगने से घायल हुए आरोपी इरशाद को पुलिस सुरक्षा के बीच तत्काल उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (नूंह) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
अवैध हथियार और 5 गोधन बरामद
मुठभेड़ (Encounter) के बाद पुलिस ने मौके से निम्नलिखित बरामदगी की है:
-
गो-वंश: 5 गोधन (जिन्हें तस्करों के चंगुल से सुरक्षित मुक्त कराया गया)।
-
हथियार: 1 अवैध देशी कट्टा और जिंदा/चले हुए कारतूस।
Encounter : मामला दर्ज, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद थाना सदर नूंह पुलिस ने संबंधित धाराओं और गो-संवर्धन एवं गो-संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का बयान:
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी इरशाद के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड (Criminal Antecedents) को खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गो-तस्करी गिरोह में उसके साथ और कौन-कौन से साथी शामिल हैं तथा वे इन गोधनों को कहाँ ले जा रहे थे। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
The post Encounter : पुलिस और गो-तस्कर के बीच मुठभेड़: क्रॉस फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली, 5 गोधन व अवैध हथियार बरामद appeared first on Gurugram News Network.
