Gurugram News

Gurugram News

Gurugram में अगले महीने से दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, जानें रूट्स की पूरी डिटेल

Gurugram के लाखों दैनिक यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को हाई-टेक और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अगले महीने (जून) से ‘पीएम ई-बस सेवा’ के तहत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसके लिए गुरुग्राम बस ट्रांजिट प्राइवेट लिमिटेड का गठन किया जा चुका है और गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) में 3.68 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी भी जमा कर दी गई है। पीएम ई-बस सेवा के तहत गुरुग्राम को कुल 100 अत्याधुनिक ई-बसें मिलनी हैं। जीएमसीबीएल के अनुसार, इसकी फ्लीट दो चरणों में शहर पहुंचेगी। पहली खेप में करीब 50 ई-बसें मिलेंगी, जिनका संचालन तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। शेष 50 ई-बसें भी जुलाई में बेड़े में शामिल हो जाएंगी। केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय ने इन बसों के लिए 14 रंग निर्धारित किए थे। बसों का संचालन करने वाली कंपनी इंटेक्ट ट्रांसपोर्ट प्राइ...
Gurugram News

mAadhaar App होने वाला है बंद, सीखें नए Aadhaar App में लॉगिन करने का तरीका, घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, मोबाइल नंबर

mAadhaar App : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा बदलाव किया गया है। यदि आप भी अपने स्मार्टफोन में पुराना ‘mAadhaar’ ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। UIDAI अब पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, आधुनिक और एडवांस नया आधार ऐप (New Aadhaar App) लेकर आया है। पुराना mAadhaar ऐप जल्द ही पूरी तरह बंद होने जा रहा है। ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए आपको तुरंत नए ऐप पर शिफ्ट हो जाना चाहिए। यहाँ इस नए ऐप की विशेषताओं और इसमें घर बैठे प्रोफाइल अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step) विस्तार से दी गई है: नए आधार ऐप (New Aadhaar App) के सबसे बेहतरीन और सुरक्षित फीचर्स नया ऐप पुराने ऐप mAadhaar की तुलना में तकनीकी रूप से बहुत ज्यादा एडवांस है। इसमें यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत करने के लिए कई ...
Gurugram News

S+4 Floors मालिकों पर बड़ी गाज: स्टिल्ट पार्किंग में बना दिए रूम और शोरूम, 1137 चार मंजिला मकानों पर एक्शन की तैयारी

S+4 Floors : साइबर सिटी गुरुग्राम की पॉश कॉलोनियों में स्टिल्ट प्लस फोर (Stilt+4) मंजिला नीति की आड़ में नियमों का उल्लंघन करने वाले भवन मालिकों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (DTPE) ने अपना शिकंजा कस दिया है। शहर की 19 नामी लाइसेंस कॉलोनियों में किए गए सर्वे के बाद विभाग ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यहां नियमों के विपरीत निर्माण करने वाले 1137 मकानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं, जिसके बाद नियमों को ताक पर रखने वाले भवन मालिकों में हड़कंप मच गया है। S+4 Floors पार्किंग की जगह खोल दिए शोरूम, PG और गेस्ट हाउस डीटीपीई (DTPE) अमित मधोलिया के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि कई रसूखदार भवन मालिकों ने वाहनों की पार्किंग के लिए आरक्षित ‘स्टिल्ट एरिया’ (ग्राउंड फ्लोर) का व्यावसायिक दुरुपयोग किया है। कई मकानों में पार्किंग की जगह को दीवारें चुनकर कमरों में बदल दिया गया। कुछ...
Gurugram News

Mausam Update : 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं गर्मी का कहर तो कहीं बारिश से राहत, जानें आपके राज्य का मौसम हाल !

Mausam Update : देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है । एक तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज देश के कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। कई जगहों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि कुछ राज्यों में हीटवेव का असर बना रहेगा। (Weather Update) पंचकुला में आंधी तूफान का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में पंचकुला में तेज़ आंधी और हवाएं चलने का अनुमान जताया है । पंचकुला में अचानक मौसम में बदलाव आया है जिसके बाद पंचकुला में आज बारिश भी हो सकती है । इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झार...
Gurugram News

Post Mortem बिहार में सज चुकी थी डिलीवरी बॉय की चिता, ऐन वक्त पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस और वापस मंगाया शव

Post Mortem : साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक के शव को पुलिस ने अंतिम संस्कार के ऐन वक्त पर बिहार से वापस मंगवाया। कानूनी औपचारिकताओं Post Mortem (पोस्टमॉर्टम) के बिना ही परिजन शव को पैतृक गांव ले गए थे। पुलिस के समझाने के बाद शव को वापस गुरुग्राम लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद उसे दोबारा परिजनों को सौंपा गया। डिलीवरी देने जा रहा था 23 वर्षीय गोवर्धन मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला 23 वर्षीय गोवर्धन गुरुग्राम में ऑनलाइन क्विक-कॉमर्स ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म ‘ज़ेप्टो’ (Zepto) में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। 9 मई 2026 की रात को वह अपनी स्कूटी से सेक्टर-27 से सेक्टर-43 के सी-ब्लॉक में एक कस्टमर का ऑर्डर डिलीवर करने निकला था। जैसे ही वह मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा, एक तेज र...
Gurugram News

Gurugram News : DTP की बड़ी कार्रवाई, 4 दिन में 2,500 से ज्यादा अवैध झुग्गियां ध्वस्त

Gurugram News : गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौथे दिन भी बड़ी कार्रवाई की गई । डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में गुरुवार (21 मई 2026) को पुलिस थाना सेक्टर-53 की टीम की मौजूदगी में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया । पिछले चार दिनों में सरस्वती कुंज इलाके में 2,500 से ज्यादा अवैध झुग्गियों को हटाया गया है । 800 झुग्गियां हटाईं प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, तीसरे दिन करीब 5.25 एकड़ क्षेत्र में फैली लगभग 800 झुग्गियों को हटाया गया। इसके साथ ही करीब 40 प्लॉटों पर किए गए अवैध कब्जों को भी हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मलबे को भी हटाया जा रहा है डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सरस्वती कुंज क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने का अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान ...
Gurugram News

Panchang and Rashifal शुक्रवार 22 मई 2026 सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, जानें कैसा रहेगा आपका दिन ?

Panchang and Rashifal : आज 22 मई 2026, शुक्रवार है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की इस पावन तिथि पर सूर्य देव वृषभ राशि में और चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में ही गोचर कर रहे हैं, जिससे आज का दिन मानसिक शांति और भौतिक सुख-साधनों के संवर्धन के लिए विशेष शुभ फलदायी बन रहा है। आज का मुख्य पंचांग (Daily Panchang) तिथि, नक्षत्र एवं योग तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि (शाम 05:24 बजे तक, इसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ)। षष्ठी तिथि की स्वामिनी माता कात्यायनी हैं, जो शत्रुओं पर विजय और पराक्रम देती हैं। नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र (शाम 06:12 बजे तक, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र)। पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। शुक्रवार के दिन पुष्य नक्षत्र का होना ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ का निर्माण करता है, जो किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ है। योग: व्याघात योग (दोपहर 02:40 बजे तक, इसके ...
Gurugram News

SIR In Haryana : हरियाणा में वोटर लिस्ट का SIR इस तारीख से होगा शुरु, जानिए वोटर लिस्ट में नाम रहे तो आपको क्या करना होगा ?

SIR In Haryana : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ए. श्रीनिवास ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश में यह अभियान 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चलेगा, जबकि 22 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। नई हरियाणा सिविल सचिवालय, सेक्टर-17, चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन घरों से एन्यूमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) वापस नहीं मिलेंगे, वहां बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) पड़ोसियों से जानकारी लेकर “अनुपस्थित”, “स्थानांतरित”, “मृत” या “डुप्लीकेट” जैसी संभावित वजह दर्ज करेंगे। BLO को ऐसे घरों पर कम से कम तीन बार दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाता सूची से नाम गायब होने पर सार्वजनिक होगी जानकारी उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट...
Gurugram News

MCG Action : राजीव चौक से सोहना चौक तक नहीं लगेगा जाम, निगम ने चलाया विशेष अभियान

MCG Action : शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और यातायात के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम द्वारा राजीव चौक से सोहना चौक तक विशेष सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। यह अभियान महापौर राजरानी मल्होत्रा के निर्देशानुसार जनहित में चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान निगम टीम ने सड़क किनारे लगी अवैध रेहड़ियों एवं अतिक्रमणों को हटाते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाया। साथ ही पूरे कॉरिडोर में व्यापक सफाई अभियान चलाकर कचरा एवं मलबा हटाया गया, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना, यातायात बाधाओं को दूर करना तथा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जों को समाप्त करना है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में नियमित निगरानी भी की जा रही है ताकि हटाए गए अति...
Gurugram News

UPSC Exam के लिए सभी तैयारियां पूरी, रविवार को 20 हज़ार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

UPSC Exam : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा 24 मई 2026 को गुरुग्राम में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन को लेकर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीसी सोनू भट्ट ने की। बैठक में डीईओ इंदु बोकन, सेंटर सुपरवाइजर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर (एलआईओ), ट्रांजिट ऑफिसर, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे । एडीसी ने बताया कि जिले में कुल 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और परीक्षा में कुल 20 हजार 76 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी । उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।...