Gurugram News

Gurugram News

Monsoon Update : इधर भीषण गर्मी में झुलस रहा है Delhi-NCR, उधर भारत के इस हिस्से में पहुंचा मॉनसून ! जानिए यहां कब होगी बारिश ?

Monsoon Update : एक तरफ दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की मार झेल रहा है वहीं दूसरी ओर मॉनसून ने भारत में दस्तक दे दी है । मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है । ऐसे में उत्तर भारत के लोगों को भी मॉनसून का बेसब्री से इंतज़ार है । भारत में पहुंचा मॉनसून वहीं IMD के ताज़ा अपडेट के मुताबिक मॉनसून ने भारत में दस्तक दे दी है । दक्षिण पश्चिम मॉनसून अंडमान और निकोबार द्वीप पर पहुंच चुका है । अब मॉनसून बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है । इस साल मॉनसून अपने तय समय से आगे चल रहा है । आईएमडी के अनुसार इस बार मॉनसून केरल में भी समय से पहले दस्तक देगा । कहां तक पहुंचा मॉनसून ? IMD के अनुसार मॉनसून समय से पहले तेज़ी से आगे बढ़ रहा है । अभी फिलहाल मॉनसून अंडमान एंड निकोबार और बंगाल की खाड़ी में है और तेज़ी से आगे बढ़ र...
Gurugram News

GMDA Action : सड़कों पर खोखे लगवाकर 30,000 रुपए प्रति महीना कमाने वालों पर RS Batth का एक्शन

GMDA Action : गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा सेक्टर 58 और 59 के बीच स्थित 60 मीटर चौड़ी सेक्टर डिवाइडिंग रोड पर एक व्यापक अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया। यह अभियान लगभग 1.5 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में चलाया गया, जिसका उद्देश्य सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना, ग्रीन बेल्ट को पुनर्स्थापित करना तथा शहरी आधारभूत संरचना एवं सार्वजनिक स्थानों को बेहतर बनाना था। लगभग एक महीने पहले गुरुग्राम में अतिक्रमण के नोडल अधिकारी एवं डीटीपी जीएमडीए, आर.एस. बाठ ने जीएमडीए की प्रवर्तन टीम के साथ उक्त क्षेत्र का निरीक्षण किया था तथा अतिक्रमणकारियों को सभी अवैध निर्माण एवं ढांचों को स्वयं से हटाने के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के उपरांत, सरकारी भूमि पर निरंतर अतिक्रमण के विरुद्ध चेतावनी देते हुए पूरे सड़क खंड पर दो बार सार्वजनिक घोषणाएं भी करवाई गई थीं। निर्देशों का पालन न किए जाने पर आज...
GRAP Order दिल्ली-एनसीआर में फिर बिगड़ी हवा : ग्रैप का पहला चरण लागू, होटलों में तंदूर बैन; पढ़ें गाइडलाइंस
Gurugram News

GRAP Order दिल्ली-एनसीआर में फिर बिगड़ी हवा : ग्रैप का पहला चरण लागू, होटलों में तंदूर बैन; पढ़ें गाइडलाइंस

GRAP Order : दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भीषण गर्मी के बीच अब वायु प्रदूषण ने भी चिंता बढ़ा दी है। राजधानी और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उप-समिति ने पूरे एनसीआर क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण (Stage-I) लागू कर दिया है। यह फैसला मंगलवार (19 मई 2026) को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 208 दर्ज होने के बाद लिया गया, जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के अनुसार ‘खराब’ (Poor) श्रेणी में आता है। GRAP Order का क्यों लिया गया यह फैसला? मौसम विभाग (IMD) और आईआईटीएम (IITM) के पूर्वानुमानों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी तेज धूप और धूल भरी हवाओं के कारण एयर क्वालिटी इसी ‘खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है। प्रदूषण के स्तर को और अधिक बिगड़ने से रोकने के ...
Gurugram News

Elevated Flyover : गुरुग्राम में बनाया जाएगा 3KM लंबा एलिवेटेड फ्लाइओवर, GMDA ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Elevated Flyover : गुरुग्राम में यातायात को सुगम बनाने के लिए 3 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाइओवर बनाया जाएगा । इसको लेकर जीएमडीए ने सरकार के पास प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है । ये फ्लाइओवर हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक बनाया जाएगा जिस पर लगभग 181 करोड़ रुपए का खर्च आएगा । तीन तीन लेन का होगा एलिवेटेड फ्लाइओवर GMDA ने गुरुग्राम में बनने वाले इस 3 KM लंबे फ्लाइओवर का डिजाइन और एस्टिमेट बनाकर मंजूरी के लिए सरकार के पास भेज दिया है । इस फ्लाइओवर पर दोनों ओर तीन तीन लेन होगी । इसके अलावा दो दो लेन की सर्विस रोड़ बनाने का भी प्रस्ताव बनाया गया है । पांच साल से बन रही योजना हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक बनने वाली सड़क पर क्या डिजाइन होना चाहिए ? कैसा फ्लाइओवर होना चाहिए ? इसको लेकर पिछले 5 सालों से योजना बनाई जा रही है लेकिन बार बार इस योजना में हो रहे बदलाव की वजह से ये योजना ...
Gurugram News

Haryana Roadways की वॉल्वों और AC बसें अब इन ढाबों पर नहीं रुकेगी, गब्बर ने जारी किए आदेश

Haryana Roadways : हरियाणा रोड़वेज की वॉल्वो और HVAC अब किसी भी प्राइवेट ढाबों पर नहीं रुकेंगी । हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि हरियाणा रोड़वेज़ की वॉल्वो और HVAC बसें केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी । परिवहन मंत्री के निर्देशों की अनुपालना में हरियाणा राज्य परिवहन के महानिदेशक द्वारा एक पत्र प्रदेश के सभी महाप्रबंधकों को जारी किया गया हैं। परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण में जलपान की सुविधा मिल सके। विज ने बताया कि हरियाणा पर्यटन विभाग के ढाबे गुणवत्ता, स्वच्छता और सरकारी मानकों के अनुरूप संचालित होते हैं। ऐसे में राज्य परिवहन की एचवीएसी बसों को केवल अधिकृत पर्यटन ढाबों (हरियाणा क्षेत...
Gurugram News

MCG Election : 22 मई को हो सकता है सीनियर व डिप्टी मेयर का चुनाव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री खुद संभालेंगे कमान

MCG Election : नगर निगम गुरुग्राम (MCG) में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों को लेकर पिछले काफी समय से चली आ रही खींचतान अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की पुरजोर चर्चा है कि इन दोनों महत्वपूर्ण पदों के लिए आगामी 22 मई को चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं। इस चुनाव को लेकर शहर के दो बड़े दिग्गज नेताओं के बीच चल रही अंदरूनी जंग और गुटबाजी को शांत करने के लिए अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी के भीतर चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष खुद कमान संभालने गुरुग्राम आ रहे हैं। वह 21 मई को गुरुग्राम पहुंचेंगे और दोनों पदों के चुनाव को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार करेंगे। इस दौरान उनके साथ हरियाणा भाजपा के संगठन मंत्री फर्निंद्र नाथ शर्मा भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है ...
Gurugram News

Big Action : व्हाट्सऐप चैट लीक होने के बाद गुरुग्राम नगर निगम के 134 क्लर्को का ट्रांसफर

Big Action : नगर निगम गुरुग्राम (MCG) की सबसे कमाऊ और संवेदनशील मानी जाने वाली संपत्तिकर (Property Tax) शाखा में चल रहे भ्रष्टाचार के बड़े सिंडिकेट को ध्वस्त करते हुए निगम प्रशासन ने एक ऐतिहासिक कार्रवाई की है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के आदेश पर मंगलवार को संपत्तिकर शाखा में तैनात सभी चार जोन के 134 क्लर्कों का एक साथ फेरबदल (Mass Transfer) कर दिया गया। खास बात यह है कि इनमें से अधिकांश कर्मचारी पिछले 10 वर्षों से एक ही सीट पर कुंडली मारकर बैठे थे और पहली बार इन्हें इस विभाग से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ये क्लर्क आवेदकों के प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े कामों को जानबूझकर लटकाते थे, बिना किसी ठोस कारण के फाइलें रद्द कर देते थे और दलालों के माध्यम से सेटिंग होने पर ही काम आगे बढ़ाते थे। मोबाइल फोन की जांच में खुली पोल, व्हाट्सऐप चैट बने सबूत भ्रष्टाचार ...
Gurugram News

20 दिन बाद बदलने जा रही है Delhi-NCR की रफ्तार, जानें उस हाईवे के बारे में, जो बदलेगा 6 शहरों की किस्मत

Delhi-NCR : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के करोड़ों वाहन चालकों के लिए राहत की बड़ी खबर है। दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक के भारी दबाव को कम करने और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को राजधानी से सीधे जोड़ने वाले महत्वाकांक्षी DND-फरीदाबाद-सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का पहला चरण (DND फ्लाईवे से जैतपुर) अगले 20 दिनों के भीतर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार  को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्रियों और हरियाणा व दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्रियों के साथ इस 6-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर का जमीनी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि इस स्ट्रेच के खुलते ही नोएडा, पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से सोहना जाने वाले यात्री शहर के सबसे भ...
Gurugram News

Nagalok घर या ‘नागलोक’? झज्जर के इस घर में 2 दिन में निकले 50 सांप; हाथ में लाठी-टॉर्च लेकर जाग रहा पूरा परिवार!

Nagalok : हरियाणा के झज्जर जिले के कबलाना गांव में एक ऐसा हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। गांव के रहने वाले भूप सिंह के मकान में अचानक सांपों का ऐसा डेरा लगा कि देखते ही देखते पूरा घर किसी हॉरर फिल्म के सीन (Nagalok) में तब्दील हो गया। पिछले दो दिनों के भीतर घर के अलग-अलग कोनों से दो दर्जन से ज्यादा सांप (स्थानीय दावों के मुताबिक करीब 50 छोटे-बड़े सांप) बाहर निकल चुके हैं। हालात इतने खौफनाक हैं कि छोटे बच्चों वाले इस परिवार का कोई भी सदस्य रात को सो नहीं पा रहा है। पूरा परिवार हाथों में लाठियां और टॉर्च लेकर रात भर घर के कोनों की पहरेदारी कर रहा है ताकि सोते समय कोई बड़ा हादसा न हो जाए। Nagalok का कैसे पता लगा और कैसे शुरू हुआ यह ‘सांपों का तांडव’? जानकारी के अनुसार, यह डरावना सिलसिला तब शुरू हुआ जब भूप सिंह के परिवार के सदस्य देर रात घ...
Gurugram News

Water Wastage सावधान! पाइप से कार धोई या सड़क चमकाई तो जेब होगी ढीली, लगेगा ₹2000 का जुर्माना

Water Wastage : साइबर सिटी गुरुग्राम में यदि आप भी सुबह-सुबह पाइप लगाकर अपनी चमचमाती कार धोते हैं या घर के सामने की सड़क को पानी से चमकाते हैं, तो अब अपनी यह आदत बदल लीजिए। नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने शहर में पेयजल के दुरुपयोग को रोकने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कमर कस ली है। निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब पानी की बर्बादी, अवैध कनेक्शन और खराब मीटर रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पूरे शहर में एक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। पहली बार ₹2000 का जुर्माना, दूसरी बार में कटेगा कनेक्शन नगर निगम गुरुग्राम के सख्त निर्देशों के मुताबिक, अगर कोई भी नागरिक पीने के पानी का दुरुपयोग या बर्बादी करता पाया गया, तो उस पर पहली बार में ₹2000 का भारी-भरकम जुर्माना ठोंका जाएगा। इतना ही नहीं, अगर कोई दोबारा नियम तोड़ते हुए पकड़ा जाता है, तो निगम बिना किसी पूर्व नोटिस या चेतावनी के उस...