School Holiday : हरियाणा में लगातार पड़ती भीषण गर्मी के कारण सरकार ने हरियाणा के स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों की तरीखों का एलान कर दिया है । इस बार हरियाणा में स्कूलों में 25 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरु होंगी । इसकी जानकारी खुद हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दी है ।
पहले ये छुट्टियां 1 जून से तय थी जो कि 30 जून तक होती लेकिन हरियाणा में लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से सरकार ने ये फैसला लिया है । 24 मई का रविवार है और 25 मई का सोमवार इसीलिए छुट्टियां 24 मई से ही शुरु हो जाएंगी लेकिन आधिकारिक छुट्टियां 25 मई से शुरु होंगी ।
बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अफसरों के साथ मीटिंग हुई जिसमें हरियाणा में हीटवेव के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए ये फैसला लिया गया है । मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों के लिए हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है ।
हरियाणा के कम से कम 7 प्रमुख शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। इनमें सबसे बेहाल करने वाली स्थिति रोहतक और सिरसा की रही। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाजरी जारी कर चेताया है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घरों से बाहर ना निकलें। आने वाली 25 तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
हरियाणा में 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक चलेगा। इस दौरान भयंकर गर्मी और लू (हीटवेव) का प्रकोप रहता है। प्रदेश में कई जिलों का तापमान 45°C से 47°C के पार पहुंच रहा है और नौतपा में पारा और भी अधिक बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है।
The post School Holiday : हरियाणा के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का एलान, इतने दिन पहले शुरु होंगी छुट्टियां appeared first on Gurugram News Network.
