Farmhouse Murder : सावधान ! क्या आप भी नौकर को देते हैं गाली ? 65 वर्षीय नौकर ने 36 वर्षीय मालिक को काट डाला !
Farmhouse Murder : अगर आपने भी अपनी किसी प्रॉपर्टी की देखभाल के लिए किसी नौकर को रखा हुआ है और उसके साथ आपकी कहासुनी होती है तो जरा सावधान हो जाइए क्योंकि गुरुग्राम के सोहना इलाके में एक 76 वर्षीय नौकर ने अपने फार्महाउस 36 वर्षीय मालिक को दरांत के काटकर केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि मालिक उसे डांटता था । पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है ।
20 साल नौकरी का अंजाम मौत
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गुरुग्राम के सोहना सदर पुलिस थाना एरिया के हरचंदपुर बस अड्डे के पास बने एक फार्महाउस में 20 सालों से काम कर रहे एक 76 वर्षीय नौकर खेमचंद ने अपने 36 वर्षीय मालिक को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि मालिक अपने नौकर के साथ कहासुनी करता था और कभी कभी मारपीट तक बात पहुंच जाती थी । नौकर ने इसी मारपीट की रंजिश रखते हुए अपने मालिक को दरांत के काटकर उसको मौत के घाट...

