Gurugram News

Gurugram News

Rashifal and Panchang रविवार 17 मई 2026 : ज्येष्ठ अधिक मास का प्रारंभ और सूर्य देव की कृपा: जानें अपना आज का भाग्य

Rashifal and Panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष और काल गणना में पंचांग और राशिफल का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह न केवल हमें आने वाले समय के शुभ-अशुभ मोहरतों से अवगत कराता है, बल्कि ग्रहों की चाल के अनुसार जीवन को सही दिशा में ले जाने का मार्ग भी प्रशस्त करता है। आज, रविवार 17 मई 2026 को एक विशेष खगोलीय घटना हो रही है—आज से ज्येष्ठ (अधिक) मास का प्रारंभ हो रहा है। इसके साथ ही ग्रहों के राजा सूर्य देव की आराधना के दिन यानी रविवार को कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। आज का संपूर्ण पंचांग (17 मई 2026) आज का पंचांग मुख्य रूप से चंद्र और सूर्य की गतियों पर आधारित है। आज विक्रम संवत 2083 के अंतर्गत ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। मुख्य गणनाएँ और समय: दिनांक: 17 मई 2026 वार: रविवार (सूर्य देव का...
Gurugram News

Drone City : हरियाणा बनेगा ड्रोन मैन्यूफैक्चरिंग हब, इस शहर में लगाया गया ड्रोन प्लांट

Drone City : प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हांसी की ऐतिहासिक धरती से शुरू हुई ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट आने वाले समय में हरियाणा को तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अब भारत केवल विदेशी तकनीकों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि नई तकनीक विकसित कर विश्व को दिशा देने वाला देश बन रहा है। हरियाणा का युवा विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने की क्षमता रखता है। मंत्री आज हांसी जिला के सिसाय गांव में आयोजित ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग एवं प्रशिक्षण परियोजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि दीप सिसाय एवं उनकी टीम ने गांव की धरती पर आधुनिक ड्रोन निर्माण इकाई स्थापित कर प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जापान, अमेरिका, जर्मनी और चीन जैसे...
Gurugram News

Punjab Minister संजीव अरोड़ा 2 दिन की रिमांड पर, गुरुग्राम कोर्ट में चला घंटों ड्रामा !

Punjab Minister :  पंजाब की सियासत से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर गुरुग्राम से आ रही है। मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में घिरे पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम सेशन कोर्ट ने 2 दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिमांड पर भेज दिया है। करोड़ों के वित्तीय लेन-देन के इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। ED की 5 दिन की मांग, कोर्ट का 2 दिन का फैसला गुरुग्राम की जिला एवं सत्र अदालत में आज सुनवाई के दौरान भारी गहमागहमी देखने को मिली। ED की टीम ने कोर्ट के सामने पुख्ता दलीलें रखते हुए मंत्री की 5 दिन की रिमांड मांगी थी। एजेंसी का कहना था कि 100 करोड़ के इस बड़े घोटाले की कड़ियों को जोड़ने के लिए आरोपी से आमने-सामने लंबी पूछताछ जरूरी है। हालांकि, बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने फिलहाल केवल 48 घंटे (2 दिन) की ही रिमांड मंजूर की है। गुरुग्राम कनेक्शन: 100 करोड़ की बेनामी ...
Gurugram News

मंत्री जी के काफिले से पायलट कार (Pilot Car ) गायब!, दो महकमों में मचा हड़कंप : जानिए अंदर की पूरी कहानी

Pilot Car : हरियाणा की सियासत और सरकारी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ईंधन बचत व पर्यावरण संरक्षण के आह्वान पर अमल करते हुए सूबे के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHE) एवं लोक निर्माण (PWD B&R) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने एक अनूठी और मिसाल कायम करने वाली पहल की है। मंत्री ने अपने काफिले (फ्लीट) से पायलट गाड़ी को हटा दिया है, यानी अब मंत्री जी बिना पायलट गाड़ी के ही सफर करेंगे। दोनों विभागों की 17 गाड़ियों पर चली ‘कैंची’ मंत्री रणबीर गंगवा के निर्देश पर हाल ही में सरकारी वाहनों के उपयोग को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई थी। इस बैठक के बाद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHE) की 9 और लोक निर्माण विभाग (PWD) की 8 गाड़ियों, यानी कुल 17 सरकारी वाहनों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये सभी गा...
Gurugram News

Love Trap : सावधान! इंस्टाग्राम पर जिसे समझा ‘सपनों की रानी’, वह निकला नाइजीरियाई ठग, गुरुग्राम में बड़ा खुलासा

Love Trap : सोशल मीडिया पर अनजान चेहरों से दोस्ती करने से पहले सौ बार सोच लीजिए! जिसे आप खूबसूरत हसीना समझकर दिल दे बैठते हैं, हो सकता है कि पर्दे के पीछे कोई शातिर ठग बैठा हो। गुरुग्राम की साइबर अपराध पश्चिम थाना पुलिस ने एक ऐसे ही अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सोशल मीडिया पर लड़की बनकर लोगों को अपने हुस्न के जाल में फंसाता था और फिर पलक झपकते ही उनका बैंक खाता खाली कर देता था। पुलिस ने इस मामले में नाइजीरियाई मूल के तीन शातिर आरोपियों को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। इंस्टाग्राम पर ‘लव ट्रैप’ और फिर एयरपोर्ट का फर्जी ड्रामा : Love Trap ठगी की यह कहानी पिछले साल शुरू हुई थी। 25 अप्रैल 2025 को गुरुग्राम के रहने वाले एक पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात एक ‘लड़की’ से हुई थी। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला बढ़ा और...
Gurugram News

Tax Chori : 2.5 लाख रजिस्ट्रियां Income Tax के रडार पर, गुरुग्राम-फरीदाबाद में हज़ारों करोड़ों टैक्स चोरी का शक

Tax Chori : हरियाणा समेत भारत के कई राज्यों में आयकर विभाग (Income Tax Department) ने 40 से ज्यादा तहसीलों में लाखों करोड़ो रुपए की रजिस्ट्रियों को खंगाला है जिसमें विभाग को जांच में मिला है कि प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त करने वालों ने आयकर विभाग को हज़ारों करोड़ों रुपए के टैक्स की चोरी की है । जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने 6 राज्यों की 40 से ज्यादा तहसीलों में रजिस्ट्री के कागजातो को खंगाला है जिसमें लगभग ढाई लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी के सौदे शामिल हैं । इन सौदों की कीमत लगभग तीन लाख करोड़ रुपए हैं । हरियाणा की दो तहसील रडार पर 6 राज्यों में लगभग 3 लाख करोड़ रुपए के सौदे हुए जिनमें से लगभग 80 फीसदी तो केवल गुरुग्राम और फरीदाबाद के शामिल हैं । आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम की वजीराबाद और फरीदाबाद की बल्लभगढ़ तहसील में सबसे ज्यादा खरीद बिक्री के सौदे हुए जिनकी तादात लगभग 80 ...
Gurugram News

Monsoon Update : दो सप्ताह पहले आ रहा है मॉनसून ! लेकिन बारिश होगी कम, जानिए मौसम विभाग का अनुमान

Monsoon Update : इस साल मॉनसून 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है । मॉनसून इस बार अपनी तय तारीख से पहले दस्तक देने के मूड में है लेकिन अगर ऐसा हुआ तो उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना कम जताई जा रही है । मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस बार मॉनसून 26 मई तक केरल पहुंच सकता है लेकिन आज जारी हुए अनुमान के मुताबिक मॉनसून 22 मई तक केरल तट पर टकराएगा । अगर ऐसा होता है तो देश कई इलाकों में मॉनसून की कम बारिश होगी जिसकी वजह से भीषण गर्मी परेशान करेगी । अल नीनो के तूफान के एक्टीवेट होने की वजह से मॉनसून के आने में जल्दी हो रही है । वैसे तो मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून का अपनी तय तारीख से पहले आना सामान्य बात है लेकिन जब मॉनसून पहले आता है तो फिर कम दबाव की वजह से बारिश कम होती है । 1 से 6 जून को आता है मॉनसून मौसम विभाग का कहना है कि सामान्य तौर पर मॉनसून केरल में 1 जून से 6 जून तक...
Gurugram News

Gold Silver Rate Down : एक दिन की उछाल के बाद सोने चांदी के दाम हुए धड़ाम ! जानें आज के ताज़ा भाव !

Gold Silver Rate Down : तीन दिन की बढ़त के बाद एक बार फिर से सोने चांदी के दाम धड़ाम हो गए हैं । तीन दिन पहले भारी उछाल के बाद सोने चांदी के दामों में एक बार फिर से भारी गिरावट दर्ज की गई है । भारत सरकार द्वारा गोल्ड सिल्वर पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही सोने चांदी के दामों में उछाल देखा गया था लेकिन पिछले तीन दिनों में सोना अपने पुराने दाम पर आ गया है तो वहीं चांदी में भी लगभग 30 हज़ार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है । तीन दिन पहले 13 मई को सोने के दामों में लगभग 14 हज़ार रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी जिसके बाद सोने के दाम 1,68,040 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए थे लेकिन शनिवार को सोने के दाम 11 हज़ार रुपए की गिरावट के बाद 1,56,910 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं । वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है और इनके दाम भी 1,43,850 और 1,17,700 रुपए प्रति...
HPS Transfer : हरियाणा पुलिस के 15 HPS अधिकारियों के तबादले, दो IPS को मिला प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट
Gurugram News

HPS Transfer : हरियाणा पुलिस के 15 HPS अधिकारियों के तबादले, दो IPS को मिला प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट

HPS Transfer : हरियाणा पुलिस महकमें में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं । हरियाणा पुलिस के दो एडीजीपी स्तर के पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन देकर उन्हें डीजी पद पर प्रमोट किया गया है जबकि हरियाणा के 15 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं । हरियाणा सरकार द्वारा एडीजी रैंक के अधिकारी कला रामचंद्रन और नवदीप सिंह विर्क को प्रमोट करके अब डीजी रैंक दे दी गई है । देखें पूरी लिस्ट The post HPS Transfer : हरियाणा पुलिस के 15 HPS अधिकारियों के तबादले, दो IPS को मिला प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Gurugram News Network....
Gurugram News

No Entry : दिल्ली जयपुर हाइवे पर रोज़ाना 12 घंटे की रहेगी नो एंट्री

No Entry : गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली जयपुर हाइवे पर रोज़ाना 12 घंटे की नो एंट्री का एलान किया है । वाहनों की ये नो एंट्री सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगी । गुरुग्राम के मानेसर में फ्लाइओवर के निर्माण के चलते भारी वाहनों के लिए नो एंट्री लागू की गई है ताकि दिन में किसी प्रकार के जाम की समस्या पैदा ना हो सके । NH-48 पर मानेसर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस मानेसर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान जयपुर से दिल्ली की ओर भारी वाहनों की आवाजाही को पचगांव चौक केएमपी फ्लाईओवर से आईएमटी चौक मानेसर तक प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है। आपातकालीन सेवाओं, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस, अर्धसैनिक बलों एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े सरकारी वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के नए प्रवेश/कट बनाए जाने पर भी प्रभावी रोक ल...