Gurugram News

Gurugram News

गुरुग्राम वासियों के लिए Big News बड़ी खबर : अब बिना किसी झंझट सीधे पहुंचेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट!

Big News : साइबर सिटी के निवासियों के लिए यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अब आपको नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से फ्लाइट पकड़ने के लिए कैब के भारी-भरकम खर्च या दिल्ली मेट्रो के लंबे चक्करों से निजात मिलने वाली है। हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने गुरुग्राम से नोएडा एयरपोर्ट के बीच सीधी बस सेवा शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। आज पलवल में जुटेगा पांच जिलों का अमला इस ऐतिहासिक कदम को अमलीजामा पहनाने के लिए आज यानी सोमवार (06 अप्रैल 2026) को पलवल में एक बेहद महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। शामिल जिले: इस बैठक में गुरुग्राम सहित फरीदाबाद, पलवल, बल्लभगढ़ और आसपास के कुल पांच डिपो के महाप्रबंधक (GM) हिस्सा लेंगे। बैठक का एजेंडा: बैठक में हाल ही में किए गए ‘रूट सर्वे’ की रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसमें बसों की संख्या, किराए की दरें और समय सारिणी (Timetable) पर अंतिम...
Gurugram News

Panchang and Rashifal सोमवार 06 अप्रैल 2026 वैशाख माह की चतुर्थी; महादेव और गणपति की कृपा से दूर होंगे सभी विघ्न

Panchang and Rashifal : आज का विशेष उपाय और महत्व वैशाख माह में ‘जल दान’ का सर्वाधिक महत्व है। आज सोमवार और चतुर्थी के संयोग पर किसी प्यासे को पानी पिलाना या पक्षियों के लिए परिंडा (मिट्टी का पात्र) लगाना अत्यंत पुण्यदायी है। भगवान गणेश को दूर्वा और महादेव को बेलपत्र अर्पित करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं। आज का विस्तृत पंचांग (06 अप्रैल 2026) मास: वैशाख (पूर्णिमांत) पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: चतुर्थी (रात्रि 08:45 तक, उसके बाद पंचमी शुरू) वार: सोमवार नक्षत्र: विशाखा (दोपहर 02:10 तक), उसके बाद अनुराधा नक्षत्र योग: सिद्धि योग (प्रातः 10:15 तक), उसके बाद साध्य योग करण: बव और बालव सूर्य और चंद्र गणना: सूर्योदय: सुबह 06:05 बजे सूर्यास्त: शाम 06:42 बजे चंद्रोदय: रात्रि 09:50 बजे शुभ समय (अभिजीत मुहूर्त): दोपहर 11:58 से 12:48 तक अशुभ समय (राहुकाल): सुबह 07:39 से 09:...
Gurugram News

BIG News : गोली मारकर हत्या करने के मामले में पत्नी समेत चार को उम्रकैद की सजा

BIG News : गुरुग्राम की अदालत ने वर्ष 2022 के चर्चित धर्मेश हत्याकांड में  फैसला सुनाते हुए चारों आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषियों को उम्रकैद की सजा के साथ-साथ आर्थिक जुर्माने से भी दंडित किया है। यह मामला सेक्टर-22ए में एक निर्माणाधीन मकान में सो रहे 41 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने से जुड़ा था। घटना 29-30 अक्टूबर 2022 की रात की है। मृतक धर्मेश के पिता ने थाना पालम विहार में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा सेक्टर-22ए स्थित उनके निर्माणाधीन मकान में सो रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीन-ऑफ-क्राइम और फिंगरप्रिंट टीमों की मदद से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। गुरुग्राम पुलिस ने गहन तफ्तीश के बाद इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोषियों की पहचान मोहम्मदिन, बबलू खान, शोएब खान ...
Gurugram News

Gurugram में AI पास करेगा मकान का नक्शा: नगर निगम ला रहा है खास पोर्टल, उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं

Gurugram : साइबर सिटी गुरुग्राम में अब मकान का नक्शा पास कराना न केवल आसान होगा, बल्कि पूरी तरह पारदर्शी भी हो जाएगा। गुरुग्राम नगर निगम (MCG) नक्शा पास करने की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है। इस तकनीक के आने से मानवीय हस्तक्षेप खत्म होगा और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।  नए पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एआई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। जैसे ही कोई आवेदन पोर्टल पर अपलोड होगा, एआई सिस्टम खुद-ब-खुद दस्तावेजों की छंटनी करेगा और सबमिट किए गए नक्शे की हरियाणा बिल्डिंग कोड के नियमों के तहत जांच करेगा। यदि नक्शे में नियमों की थोड़ी सी भी अनदेखी की गई होगी, तो एआई तुरंत उसे पकड़ लेगा और उसकी रिपोर्ट तैयार कर देगा। इस प्रक्रिया में निगम अधिकारियों की दखलंदाजी न के बराबर होगी। एआई द्वारा तैयार रिपोर्ट के आधार पर ही नक्श...
Gurugram News

Gurugram में PNG लाइन के लिए 24 घंटे में मिलेगी अनुमति, सरकार ने जारी किया आदेश

Gurugram : साइबर सिटी समेत पूरे हरियाणा के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब रसोई तक पीएनजी (PNG) पहुंचाने के रास्ते में सरकारी फाइलों की सुस्ती आड़े नहीं आएगी। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग (DULB) ने एक क्रांतिकारी फैसला लेते हुए आदेश जारी किया है कि गैस पाइपलाइन बिछाने के किसी भी नए आवेदन को अब मात्र 24 घंटे के भीतर मंजूरी देनी होगी।  सरकार ने प्रक्रिया को और तेज करने के लिए ‘डीम्ड परमिशन’ (Deemed Permission) का सहारा लिया है। आदेश के मुताबिक, जो आवेदन नगर निगम या अन्य निकायों में लंबे समय से लंबित थे, उन्हें अब स्वतः ही स्वीकृत मान लिया गया है। यह व्यवस्था 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी, जिससे कंपनियों को काम शुरू करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अक्सर देखा जाता है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कें बदहाल छोड़ दी जाती हैं। इस समस्या का समाधान करते हुए सरकार ने स्पष्...
Gurugram News

07 अप्रैल 2026 का संपूर्ण Rashifal and Panchang : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन ?

(Rashifal and Panchang: 07 April 2026) आज मंगलवार का दिन है, जो संकटमोचन हनुमान जी की उपासना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हम चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तिथियों के मध्य में हैं। आज का दिन आध्यात्मिक और मानसिक शांति के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। आज का पंचांग दिनांक: 07 अप्रैल 2026 वार: मंगलवार माह: चैत्र (शुक्ल पक्ष) तिथि: पंचमी (दोपहर तक), तत्पश्चात षष्ठी तिथि का आगमन। नक्षत्र: आज ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, जो शाम के समय तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र की शुरुआत होगी। योग: वरीयान योग (जो कार्यों में सफलता सुनिश्चित करता है)। करण: बालव और कौलव। सूर्योदय: प्रातः 06:04 बजे। सूर्यास्त: सायं 06:42 बजे। शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings): अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:58 से 12:48 तक (किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए श्रेष्ठ)। अमृत काल: दोपहर...
Gurugram News

Manesar Road Rage : नशे में धुत प्रोपर्टी डीलरों ने कारोबारी दंपती पर किया जानलेवा हमला, फ्लाईओवर से नीचे फेंकने की कोशिश

Manesar Road Rage : दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर बीती रात रोड रेज की एक रूह कपा देने वाली वारदात सामने आई। बावल से अपना काम निपटाकर लौट रहे एक स्टार्टअप कारोबारी दंपती पर नशे में धुत दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल दंपती के साथ मारपीट की, बल्कि कारोबारी को फ्लाईओवर से नीचे फेंकने का प्रयास भी किया। पुलिस की तत्परता से दंपती की जान बच सकी। आरोपियों की कार से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद हुई है। साउथ सिटी-2 निवासी पूजा जैन ने बताया कि वह अपने पति सुनील राघव के साथ बावल स्थित अपने स्टार्टअप से घर लौट रही थीं। मानेसर पॉलिटेक्निक के पास एक बलेनो कार (UP14FB5754) में सवार युवकों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। जब दंपती ने उन्हें रोकने का इशारा किया, तो आरोपियों ने अपनी कार अड़ाकर उनका रास्ता रोक लिया। पूजा के अनुसार, कार से उतरते ही आरोपियों ने उनके पति सुनील पर हमला कर ...
Gurugram News

CM Nayab Saini का बड़ा फैसला: अवैध कब्जा हटाकर गांव का रास्ता होगा बहाल, ग्रामीणों को मिलेगा खेतों तक जाने का रास्ता

CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने सोमवार को गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 15 परिवाद (शिकायतें) पेश की गईं, जिनमें से मुख्यमंत्री ने 11 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर आमजन को बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रदेशभर में लंबित ‘ततीमा’ (भूमि विभाजन) से संबंधित मामलों के लिए एक विशेष मुहिम चलाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक देरी के कारण जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कब्जों और बुनियादी ढांचे पर कड़ा रुख गांव दौलताबाद में बिल्डरों द्वारा खेतों के रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे पर संज्ञान लेते हुए सीएम ने तुरंत दीवार हटवाने और रास्ता बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिल्डरों से अतिरिक्त जगह खाली करवाने की बात भी कही। सेक...
Gurugram News

Bulldozer Action : गुरुग्राम पुलिस ने कुख्यात बदमाशों के ठिकानों पर की Surgical Strike, करोड़ों की ज़मीन कराई मुक्त

Bulldozer Action : गुरुग्राम में कुख्यात बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए लगातार गुरुग्राम पुलिस बदमाशों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक पर जुटी हुई है । रविवार को भी गुरुग्राम में तीन कुख्यात बदमाशों के फाइनेंशियल ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया और बदमाशों के कब्जे से करोड़ो रुपए की सरकारी जमीन को मुक्त कराया गया । जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया । पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर गांव कन्हई (सेक्टर-44) एवं वजीराबाद स्थित HSVP की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान कर भारी मशीनरी की सहायता से पूरी तरह ध्वस्त किया गया, जिससे सरकारी भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया। इस कार्रवाई में कुख्यात अपराधी जगबंधु पुरई (निवासी जिला नादिया, पश्चिम बंग...
Gurugram News

New Expressway: अब सिर्फ 25 मिनट में AIIMS से पहुंचेंगे गुरुग्राम,100% एलिवेटेड होगा नया एक्सप्रेसवे

New Expressway : दिल्ली और गुरुग्राम के बीच रेंगते ट्रैफिक में घंटों बिताने वाले करोड़ों लोगों के लिए केंद्र सरकार ने खुशियों का बड़ा पिटारा खोल दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली एम्स (AIIMS) से लेकर गुरुग्राम के गांव घाटा तक एक शानदार 35 किलोमीटर लंबे नए एक्सप्रेसवे की योजना को हरी झंडी दे दी है। सबसे खास बात यह है कि यह पूरा एक्सप्रेसवे 100 प्रतिशत एलिवेटेड होगा, यानी जमीन से ऊपर पिलर्स पर दौड़ेगा। दो घंटे का सफर अब पलक झपकते होगा पूरा वर्तमान में गुरुग्राम से दिल्ली एम्स या साउथ दिल्ली जाने में यात्रियों को पीक आवर्स के दौरान 1.5 से 2 घंटे तक का समय लग जाता है। लेकिन इस नए एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यह दूरी महज 25 से 30 मिनट में सिमट जाएगी। यह प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा होगा: पहला चरण: दिल्ली एम्स से महिपालपुर तक। दूसरा चरण: महिपालपुर से गुरुग्राम के गांव...