संसद में उठा Old Gurugram Metro Route का मुद्दा, सरकार ने बताया कितना काम हुआ पूरा !

Old Gurugram Metro Route : गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना के तहत 28.5 किलोमीटर लंबे मिलेनियम सिटी सेंटर–साइबर सिटी–द्वारका एक्सप्रेसवे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है । जून 2026 के अंत तक परियोजना की 11 प्रतिशत भौतिक प्रगति दर्ज की जा चुकी है। यह जानकारी केंद्र सरकार ने संसद में दी है ।

जीएमडीए के प्रवक्ता ने इस संबंध में बताया कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने राज्यसभा में सांसद श्री संजय भाटिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया है कि भारत सरकार द्वारा गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को स्वीकृति दी जा चुकी है तथा 28.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर निर्माण कार्य प्रगति पर है ।

प्रवक्ता ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद मिलेनियम सिटी सेंटर, साइबर सिटी और द्वारका एक्सप्रेस-वे के बीच मेट्रो संपर्क स्थापित होगा। इससे यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी, निजी वाहनों पर निर्भरता घटेगी, यातायात जाम और प्रदूषण में भी कमी आएगी। शहर में पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ शहरी परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना गुरुग्राम की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ मिलेनियम सिटी सेंटर और द्वारका एक्सप्रेस-वे के बीच कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी। इसके अलावा, यह परियोजना शहर के समग्र यातायात ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेगी।

The post संसद में उठा Old Gurugram Metro Route का मुद्दा, सरकार ने बताया कितना काम हुआ पूरा ! appeared first on Gurugram News Network.