Gold Silver Rate Down : एक दिन की उछाल के बाद सोने चांदी के दाम हुए धड़ाम ! जानें आज के ताज़ा भाव !

Gold Silver Rate Down : तीन दिन की बढ़त के बाद एक बार फिर से सोने चांदी के दाम धड़ाम हो गए हैं । तीन दिन पहले भारी उछाल के बाद सोने चांदी के दामों में एक बार फिर से भारी गिरावट दर्ज की गई है । भारत सरकार द्वारा गोल्ड सिल्वर पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही सोने चांदी के दामों में उछाल देखा गया था लेकिन पिछले तीन दिनों में सोना अपने पुराने दाम पर आ गया है तो वहीं चांदी में भी लगभग 30 हज़ार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है ।

तीन दिन पहले 13 मई को सोने के दामों में लगभग 14 हज़ार रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी जिसके बाद सोने के दाम 1,68,040 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए थे लेकिन शनिवार को सोने के दाम 11 हज़ार रुपए की गिरावट के बाद 1,56,910 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं । वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है और इनके दाम भी 1,43,850 और 1,17,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं ।

वहीं चांदी ने भी जिस प्रकार की तेज़ी दिखाई थी ठीक उसी प्रकार चांदी के दाम भी कम हुए हैं । तीन दिन पहले 13 मई को चांदी के दामों में 20 हजार रुपए की बढोतरी हुई थी जो कि अब 30 हज़ार नीचे आ गई है । चांदी के दाम सीधे 3,10,000 रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे गिरकर सीधे 2,80,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं ।

ये भी पढें :- Gold Silver Price Hike : सोने चांदी के दामों पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही उछले दाम, चांदी 3 लाख पार, सोना भी हुआ लाल

The post Gold Silver Rate Down : एक दिन की उछाल के बाद सोने चांदी के दाम हुए धड़ाम ! जानें आज के ताज़ा भाव ! appeared first on Gurugram News Network.