जनगणना कार्य में बड़ी लापरवाही : निगम की शिकायत पर 5 प्रगणकों (Enumerators) के खिलाफ FIR दर्ज
FIR : राष्ट्रीय जनगणना 2027 (National Census 2027) के महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ गुरुग्राम प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपना लिया है । नगर निगम गुरुग्राम (MCG) के चार्ज ऑफिसर (जनगणना) एवं जोनल टैक्सेशन ऑफिसर-III राजेश यादव की लिखित शिकायत पर गुरुग्राम सिटी थाना पुलिस ने ड्यूटी से गायब और काम न करने वाले 5 प्रगणकों (Enumerators) के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है । इन कर्मचारियों पर जनगणना ड्यूटी न निभाने, अनिवार्य ट्रेनिंग में हिस्सा न लेने और बार-बार दिए गए आधिकारिक निर्देशों के बावजूद काम शुरू न करके राष्ट्रीय महत्व के कार्य में बाधा उत्पन्न करने का गंभीर आरोप है ।
इन 5 कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा (FIR)
पुलिस रिकॉर्ड और एफआईआर संख्या 0096 के अनुसार, जिन पांच प्रगणकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनके नाम और अलॉटेड ह...


