Gurugram News

Gurugram News

Old Gurugram Metro Corridor : नई लागत, नए स्टेशन और World Bank Funding को मंजूरी, बजट बढ़कर 7,098.70 करोड़ हुआ

Old Gurugram Metro Corridor : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की संशोधित लागत, रैपिड मेट्रो और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन स्पर (लिंक) के साथ जुड़ाव से संबंधित पूरक रिपोर्टों और गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना के पूरे सॉफ्ट लोन (सस्ते ऋण) के हिस्से को विश्व बैंक के माध्यम से वित्तपोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह निर्णय गुरुग्राम में शहरी गतिशीलता (अर्बन मोबिलिटी) के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक बहुप्रतीक्षित मेट्रो कनेक्टिविटी परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी गुरुग्राम तक 28.50 किलोमीटर लंबी मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मैसर्स राइट्स द्वारा तैयार की गई थी, जिसमें 27 स्टेश...
Gurugram News

Sohna Road को जाम मुक्त करने का मेगा प्लान तैयार, जानें सुभाष चौक पर होने वाला बड़ा बदलाव

Sohna Road : साइबर सिटी गुरुग्राम की सबसे व्यस्त और लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़कों में शुमार सोहना रोड पर सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। सुभाष चौक और सोहना एलिवेटेड रोड के आसपास रोजाना लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम को हमेशा के लिए खत्म करने की कवायद तेज हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने मिलकर एक संयुक्त विशेष योजना तैयार की है। इस योजना के तहत सुभाष चौक के पास की सर्विस रोड को चौड़ा किया जाएगा और ट्रैफिक स्मूथ करने के लिए कई तकनीकी बदलाव किए जाएंगे। सोहना एलिवेटेड रोड पर बने सुभाष चौक अंडरपास के पास सुबह और शाम के समय (Peak Hours) यातायात की स्थिति बेहद गंभीर हो जाती है। अधिकारियों के मुताबिक, रोजाना सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक और शाम को 5:30 बजे से रात 8:30 बजे के बीच यहां वाहनों के पहिए पूरी ...
Gurugram News

Good News : सोहना IMT में आ रही हैं 10 नई कंपनियां, जानें किस सेक्टर में मिलेंगी सबसे ज्यादा नौकरियां

Good News : साइबर सिटी गुरुग्राम और उसके आसपास के क्षेत्रों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद अच्छी और बड़ी खबर है। जिले के सोहना औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMT) में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने के लिए 10 नई बड़ी कंपनियों ने जमीन की मांग की है। हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) द्वारा आयोजित की गई ई-नीलामी (E-Auction) में इन कंपनियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने (मई) के अंत तक इन कंपनियों को औद्योगिक प्लॉटों का आवंटन कर दिया जाएगा, जिसके बाद यहां सैकड़ों नए रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। सोहना आईएमटी में उद्योग लगाने की इस दौड़ में इलेक्ट्रिक, ऑटोमोबाइल और कपड़ा उद्योग (Textile Industry) से जुड़ी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। HSIIDC के अधिकारियों के अनुसार, ई-नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मई के अंत तक इन कंपनियों को जमीन ...
Gurugram News

Yogi Model : हरियाणा में गरजा ‘बाबा का बुलडोजर’ गुरुग्राम पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर का किला जमींदोज

Yogi Model : हरियाणा पुलिस का ‘बुलडोजर’ अवतार! गुरुग्राम में धराशायी हुआ भूमि माफिया का अवैध निर्माण,अपराध की कमाई से खड़े किए गए आशियाने पर चली जेसीबी; गुरुग्राम पुलिस ने दी अपराधियों को सीधी चेतावनी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब हरियाणा में भी अपराधियों और भूमि माफियाओं के खिलाफ Yogi Model ‘बुलडोजर नीति’ का असर साफ दिखने लगा है। गुरुग्राम पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर सख्त रुख अपनाते हुए आदतन अपराधियों और संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। इसी कड़ी में पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक शातिर अपराधी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। https://gurugramnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2026/05/Yogi-Model-Buldozer-Action.mp4 खुफिया इनपुट के बाद गांव बादशाहपुर में बड़ी कार्रवाई : Yogi Model पुख्ता खुफिया सूचना के...
Gurugram News

UPS Scheme : रिटायरमेंट से पहले मिलेगा बड़ा फायदा, हरियाणा के कर्मचारियों को पेंशन स्कीम बदलने की छूट !

UPS Scheme : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के कर्मचारियों के संबंध में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत वन-टाइम, वन-वे स्विच सुविधा (One-time, One-way Switch Facility) को मंजूरी प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 24 जनवरी, 2025 की अधिसूचना के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के अंतर्गत एक विकल्प के रूप में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू की थी, जो 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी हुई। इसी प्रकार, भारत सरकार के अनुरूप हरियाणा सरकार ने भी 2 जुलाई, 2025 की अधिसूचना के माध्यम से राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू की थी, जो 1 अगस्त, 2025 से प्रभावी हुई। इसके उपरांत, भारत सरकार ने 25 अगस्त, 2025 के कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) से राष्ट्रीय पें...
Gurugram News

Haryana सरकार ने लिए 10 बड़े फैसले, कैबिनेट की मंज़ूरी से 10 लाख से ज्यादा रोज़गार के अवसर होंगे पैदा

Haryana : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में 10 प्रमुख औद्योगिक नीतियों को मंजूरी दी गई। इन नीतियों का उद्देश्य संकल्प पत्र तथा बजट घोषणाओं को प्रभावी रूप से लागू करते हुए विनिर्माण, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरती प्रौद्योगिकियों, हरित उद्योगों तथा कृषि आधारित आर्थिक विकास को व्यापक बढ़ावा देना है। उल्लेखनीय है कि इन नीतियों को अंतिम रूप देने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं दो दिनों तक उद्योगपतियों एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। इसके अलावा, उक्त नीतियां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ तथा ‘मेक इन इंडिया’ के विजन के अनुरूप तैयार की गई हैं। (Haryana Cabinet Meeting In Chandigarh) 1. मेक इन हरियाणा औ‌द्योगिकनीति 2026 मंत्रिमंडल ने ड्राफ्ट मेक इन हरियाणा औ‌द्योगिक नीति 2026 को मंजूरी दी। यह न...
Gurugram News

Tax Rebate : हरियाणा के व्यापारियों को बड़ी राहत ! GST से पहले के टैक्स पर मिल रही भारी छूट, जानें पूरी डिटेल

Tax Rebate : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता आज यहाँ हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में छोटे करदाताओं/ व्यापारियों  को राहत देने के लिए  जीएसटी कर नियम लागू होने से पूर्व बकाया वसूली के लिए हरियाणा एकमुश्त निपटान योजना (ओटीएस-2026) को मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना का उद्देश्य पुराने मुकदमों को कम करना और पहले के कर कानूनों के तहत बकाया वसूली में तेजी लाना है। यह योजना 1 जून, 2026 को शुरू होगी और 120 दिनों तक लागू रहेगी। इस अवधि के दौरान, करदाता योजना का लाभ उठाने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। GST लागू होने से पहले के  निम्नलिखित 7 अधिनियमों के तहत बकाया राशि की वसूली के लिए योजना लाई गई है – हरियाणा मूल्य संवर्धन कर अधिनियम, 2003 (2003 का 6) केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम, 1956 (केंद्रीय अधिनियम 1956 का 74) हरियाणा विलासिता कर अ...
Gurugram News

Petrol Diesel Price : देश में फिर बढ़ गए पेट्रोल डीज़ल के दाम ! चार दिन में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल डीज़ल

Petrol Diesel Price : देश में पेट्रोल डीज़ल के दामों में मंगलवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है । 4 दिन में दूसरी बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं । मंगलवार को देश में पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है इससे पहले 15 मई को पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी । गुरुग्राम में शतक के करीब पेट्रोल मंगलवार को पेट्रोल डीज़ल में हुई बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल की कीमतें 100 के करीब पहुंच गई हैं । दूरी के हिसाब से कई पेट्रोल पंप पर ये आंकड़ा 100 तक पहुंच चुका है । मंगलवार को गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद अब गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें 99.29 रुपए प्रति लीटर हो गई है । वहीं देश के जयपुर, पटना, कोलकाता समेत कई शहरों में ये बढ़ोतरी एक रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हुई है । दिल्ली में भी पेट्रोल की कीम...
Gurugram News

No Tax On EV : Haryana में इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंगी सस्ती, EV खरीदने पर मिलेगी 100% टैक्स में छूट !

No Tax On EV : हरियाणा में जल्द ही इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना टैक्स फ्री होने वाला है । इसको लेकर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने एक बड़ा प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा है । जिसमें कहा गया है कि चंडीगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 फीसदी टैक्स में छूट देनी चाहिए । हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में चंडीगढ़ और दिल्ली की तर्ज पर इलेक्ट्रिक वाहनों पर शत-प्रतिशत टैक्स छूट देने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है , ताकि लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि ईवी वाहनों पर टैक्स में राहत दी जाती है तो लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जा रही है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर टैक्स छूट देने के लिए भी प्रस्ताव सरकार को भेजा गया ह...
Gurugram News

Haryana कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला, NCR में Ola Uber केवल CNG-EV गाड़ियां ही खरीद सकेंगी !

Haryana : हरियाणा के हिस्से में आने वाले NCR क्षेत्र में अब एप बेस्ड डिलीवरी कंपनियां केवल सीएनजी या EV (Electric Vehicle) ही खरीद सकेंगे । इसको लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई हरियाणा कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया । सरकार ने फैसला लिया है कि हरियाणा और एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए अब 1 जनवरी 2026 के बाद से एप बेस्ट डिलीवरी कंपनियां, ई-कॉमर्स कंपनियां और Ola Uber कंपनियां अपनी सर्विस देने के लिए केवल CNG और इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीद सकेंगे । हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई कैबिनेट की मीटिंग में हरियाणा मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1993 के तहत मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज़ द्वारा जारी दिशानिर्देश और कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के निर्देशों के अनुसार एग्रीगेटर लाइसेंस देने के लिए नियमों को मंज़ूरी दी गई। यह फैसला राज्य के एनसीआर जिलों मे...