Petrol Diesel Price : देश में फिर बढ़ गए पेट्रोल डीज़ल के दाम ! चार दिन में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल डीज़ल

Petrol Diesel Price : देश में पेट्रोल डीज़ल के दामों में मंगलवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है । 4 दिन में दूसरी बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं । मंगलवार को देश में पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है इससे पहले 15 मई को पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी ।

गुरुग्राम में शतक के करीब पेट्रोल

मंगलवार को पेट्रोल डीज़ल में हुई बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल की कीमतें 100 के करीब पहुंच गई हैं । दूरी के हिसाब से कई पेट्रोल पंप पर ये आंकड़ा 100 तक पहुंच चुका है । मंगलवार को गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद अब गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें 99.29 रुपए प्रति लीटर हो गई है ।

वहीं देश के जयपुर, पटना, कोलकाता समेत कई शहरों में ये बढ़ोतरी एक रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हुई है । दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमते 87 पैसे की बढ़ीं हैं ।

गुरुग्राम में डीज़ल की कीमतों में 86 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है । अब गुरुग्राम में डीज़ल की कीमत 91.80 रुपए प्रति लीटर हो गई है ।

The post Petrol Diesel Price : देश में फिर बढ़ गए पेट्रोल डीज़ल के दाम ! चार दिन में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल डीज़ल appeared first on Gurugram News Network.