Gurugram News

Gurugram News

Haryana News : हाई पावर परचेज़ कमेटी की बैठक में खरीददारी के लिए 252 करोड़ रुपए मज़ूर

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार देर सायं हरियाणा निवास में आयोजित हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में विभिन्न विभागों के लिए लगभग 252 करोड़ रुपये की खरीद संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई । बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कंपनियों के साथ नैगोशिएशन कर कई वस्तुओं की दरों में उल्लेखनीय कमी सुनिश्चित कर सरकारी धन के प्रभावी उपयोग पर बल दिया। बैठक में हरियाणा पुलिस के लिए सुरक्षा उपकरणों की खरीद को स्वीकृति दी गई । इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए लगभग 175 करोड़ रुपये की लागत से 50 स्क्वेयर एमएम आकार के 18000 रैबिट कंडक्टर की खरीद को भी मंजूरी दी गई। साथ ही, एचवीपीएनएल के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से 5 प्रकार के 132/66 केवी सीएंडआर पैनल्स की खरीद को भी स्वीकृति प्रदान की गई। (Harya...
Gurugram News

Panchang and Rashifal बुधवार 20 मई 2026 : वरद चतुर्थी पर गणपति बरसाएंगे कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

Panchang and Rashifal : आज बुधवार, 20 मई 2026 है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह दिन अत्यंत शुभ है क्योंकि आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की वरद गणेश चतुर्थी (Varada Ganesh Chaturthi) का व्रत रखा जा रहा है। बुधवार का दिन स्वयं प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित है, और उस पर चतुर्थी तिथि का होना ‘सोने पर सुहागा’ के समान संयोग बनाता है। पंचांग की गणनाओं के अनुसार, आज पुनर्वसु नक्षत्र और मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला है। आइए, जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय और मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल। आज का संपूर्ण पंचांग (Aaj Ka Panchang) भारतीय ज्योतिष में पंचांग (Panchang) का बहुत महत्व है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखना और अशुभ काल से बचना आवश्यक माना जाता है। यहाँ आज की तिथि, नक्षत्र और योग की विस्तृत जानकारी है: ...
Gurugram News

Indian Army में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए बड़ी ख़बर ! कॉमन एंट्रेस एग्ज़ाम की तारीख़ का एलान

Indian Army : भारतीय सेना में भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2025-26 की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यह परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। इस बारे जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हिसार के प्रवक्ता ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध कराई गई है। प्रवक्ता ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पूर्ण रूप से पालन करें। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम तथा गेट बंद होने का समय भी एडमिट कार्ड पर स्पष...
Gurugram News

Big News : जनगणना के काम में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 11 कर्मचारियों पर FIR दर्ज

Big News : नगर निगम मानेसर क्षेत्र में चल रहे जनगणना (Census) के कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप सिंह ने जनगणना कार्य की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के दौरान काम में ढिलाई और लापरवाही बरतने के आरोप में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी गई। इनमें से 8 लोगों के खिलाफ मानेसर थाना और 3 लोगों के खिलाफ खेड़की दौला थाने में मामला दर्ज किया गया है। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्रहित से जुड़ा है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही या ढिलाई को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस कार्य को पूरी गंभीरता से लेते हुए ‘युद्धस्तर’ पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक क...
Gurugram News

DTP का मेगा एक्शन: 48 घंटे में 650 झुग्गियां ध्वस्त

DTP : जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की मुस्तैदी से सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज में अवैध कब्जेदारों और भू-माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया। सोमवार  और मंगलवार को  भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब चार एकड़ मुख्य भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया। सेक्टर-53 थाना पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में चली इस कार्रवाई के दौरान दो दिनों के भीतर खाटू श्याम मंदिर के पास बनी लगभग 650  अवैध झुग्गियों को मलबे में तब्दील कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सरस्वती कुंज की इस कीमती जमीन पर लंबे समय से अवैध रूप से झुग्गियां बनाकर कब्जा किया गया था। कार्रवाई के दौरान न सिर्फ इन 650  झुग्गियों को ध्वस्त किया गया, बल्कि सेक्टर-53 क्षेत्र के 42 अलग-अलग अलॉटेड प्लॉटों को भी अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर-53 थाना पुलिस की कई...
Gurugram News

Dead Body : गुरुग्राम में लावारिस बोलेरो गाड़ी में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में शव, इलाके में मचा हड़कंप

Dead Body : साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-93 में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई और हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी एक बोलेरो गाड़ी के अंदर से एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में (Dead Body) शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-93 पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। आज सुबह राहगीरों को हुआ शक जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर-93 में एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी लावारिस हालत में सड़क किनारे खड़ी थी। आज सुबह जब वहां से गुजरने वाले राहगीरों को गाड़ी के पास से अजीब सी गंध आई, तो उन्हें किसी अनहोनी का शक हुआ। जब कुछ लोगों ने पास जाकर गाड़ी के शीशे से अंदर झांका, तो ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-93 पुलिस चौकी टीम न...
Gurugram News

Chulkana Khatu Dhaam : हरियाणा कैबिनेट ने बाबा श्री खाटू श्याम श्राइन बोर्ड, चुलकाना धाम की स्थापना और मसौदा अध्यादेश को मंज़ूरी दी

Chulkana Khatu Dhaam : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बाबा श्री खाटू श्याम श्राइन बोर्ड, चुलकाना धाम, समालखा, जिला पानीपत की स्थापना से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके साथ ही “हरियाणा बाबा श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम श्राइन अध्यादेश, 2026” नामक मसौदा अध्यादेश को भी मंज़ूरी दी गई है। यह निर्णय चुलकाना धाम स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के बेहतर प्रबंधन, प्रशासन, विकास और रखरखाव को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। यह स्थल हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का एक प्रमुख केंद्र है। गौरतलब है कि श्राइन बोर्ड की स्थापना और “द हरियाणा बाबा श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम श्राइन विधेयक, 2025” से संबंधित एक प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद ने अपनी 23 जनवरी, 2025 को हुई बैठक में मंज़ूरी दी थी। हालाँकि, ब...
Gurugram News

नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच Encounter : जवाबी फायरिंग में गो-तस्कर घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Encounter : हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार सुबह पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई एक बड़ी मुठभेड़ से हड़कंप मच गया। नूंह अपराध जांच शाखा (CIA) की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए न केवल गो-तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया, बल्कि आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक शातिर तस्कर को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान तस्कर के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहे। एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे तस्कर जानकारी के अनुसार, नूंह अपराध जांच शाखा के प्रभारी उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर एक वाहन में गोवंश को लादकर ले जाने वाले हैं। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नूंह-उटावड़ रोड पर स्थित जयसिंहपुर गांव के पास रणनीतिक नाकाबंदी कर ...
Gurugram News

Rashifal and Panchanag मंगलवार 19 मई 2026 : ज्येष्ठ मास की शुक्ल तृतीया पर हनुमान जी की कृपा और सितारों का हाल

Rashifal and Panchanag : आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का खूबसूरत संयोग है। मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित होता है। आज के दिन पंचांग के नियमों का पालन करने से कार्यों में सफलता मिलती है। आज का पंचांग (19 मई 2026, मंगलवार) विक्रम संवत: 2083 (नल) शक संवत: 1948 (प्लवंग) मास: ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष तिथि: तृतीया (शाम 05:24 बजे तक, इसके बाद चतुर्थी) नक्षत्र: मृगशिरा (रात 08:15 बजे तक, इसके बाद आर्द्रा) योग: सुकर्मा (दोपहर 02:10 बजे तक, इसके बाद धृति) करण: तैतिल (सुबह 06:12 बजे तक), गर (शाम 05:24 बजे तक) सूर्योदय: सुबह 05:28 बजे सूर्यास्त: शाम 07:07 बजे शुभ और अशुभ समय (मुहूर्त) विशेष नोट: राहुकाल के दौरान किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए, जबकि अभिजीत मुहूर्त को बेहद शुभ माना जाता है। मुहूर्त का प्रकार समय अवधि ...
Gurugram News

Haryana में बदल जाएगा Labour Chowk System, घर बैठे मोबाइल एप से बुला सकेंगे लेबर मिस्त्री

Labour Chowk System : हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्रमिकों और नियोक्ताओं को आधुनिक डिजिटल सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा “श्रममित्र” नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया गया है, जिसकी लॉन्चिंग अति शीघ्र की जाएगी। यह एप्लिकेशन पारंपरिक “लेबर चौक” व्यवस्था को एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म में परिवर्तित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा। श्रम मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब श्रमिकों को काम की तलाश में रोजाना लेबर चौक पर खड़ा रहने की आवश्यकता नहीं होगी। “श्रममित्र” ऐप के माध्यम से श्रमिक अपने घर बैठे ही मोबाइल फोन पर अपनी योग्यता, अनुभव और कुशलता के अनुसार रोजगार के अवसर देख सकेंगे और नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, नियोक्ता भी अपनी कार्य आवश्यकताओं के अनुसार सत्यापित श्रमिकों...