Indian Army : भारतीय सेना में भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2025-26 की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यह परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
इस बारे जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हिसार के प्रवक्ता ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध कराई गई है।
प्रवक्ता ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पूर्ण रूप से पालन करें। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम तथा गेट बंद होने का समय भी एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रूप से अंकित किया गया है, इसलिए अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह सेना भर्ती कार्यालय, हिसार में संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है। सेना भर्ती कार्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने का आग्रह किया है।
The post Indian Army में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए बड़ी ख़बर ! कॉमन एंट्रेस एग्ज़ाम की तारीख़ का एलान appeared first on Gurugram News Network.
