Fire Accident : गुरुग्राम वेयरहाउस अग्निकांड में झुलसे सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने कंपनी पर लगाया साजिश का आरोप
Fire Accident : साइबर सिटी के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में स्थित एक वेयरहाउस में लगी भीषण आग ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली हैं। 21 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान झुलसे 31 वर्षीय सुपरवाइजर लक्ष्य सिंह चौहान की शनिवार को दिल्ली एम्स (AIIMS) में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मृतक के पिता मदन चौहान, जो दिल्ली के उत्तम नगर के निवासी हैं, ने बताया कि उनका बेटा लक्ष्य खेड़की दौला स्थित वेयरहाउस में सुपरवाइजर था। 21 अप्रैल की शाम जब परिजनों ने उसे फोन किया, तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अनहोनी की आशंका होने पर जब ऑफिस के साथियों से संपर्क किया गया, तो पता चला कि शाम करीब 4 बजे वेयरहाउस में लगी आग की चपेट में आने से लक्ष्य बुरी तरह झुलस गया है।
परिजनों का सबसे गंभीर आ...

