Murder : डिलीवरी ब्वॉय की संदूक में मिली लाश ! लिव इन पार्टनर ने तीन दिन बाद फोन कर दी जानकारी !
Murder : गुरुग्राम में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है । सेक्टर 54 इलाके में संदूक के अंदर एक 24 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय का शव मिला है । हत्या की जानकारी खुद मृतक की लिव इन पार्टनर ने मृतक के भाई को फोन करके दी । गुरुग्राम पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है ।
बेरहमी से हत्या फिर संदूक में बंद कर दिया शव
मिली जानकारी के अनुसार हत्या की वारदात को तीन चार दिन पहले अंजाम दिया गया लेकिन हत्या का खुलासा रविवार दोपहर उस समय हुआ जब मृतक के साथ रहने वाली लिव इन पार्टनर ने फोन कर मृतक के भाई को हत्या और शव की जानकारी दी । जब मृतक का भाई मौके पर पहुंचा तो उसने अपने भाई के शव को संदूक के अंदर बंद पाया ।
मृतक के भाई शशिकांत शर्मा ने बताया कि उसके भाई का शव सड़ चुका था और उसके गले पर तेज़ धारदार हथियार के गहरे घाव थे और चेहरा भी जला हुआ दिखाई दे रहा था । जिससे प्रतीत होता...
