Thar Accident : शुक्रवार को गुरुग्राम में सोहना चौक पर थार गाड़ी द्वारा बलेनो गाड़ी में टक्कर मारने के मामले में बलेनो कार चालक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । पिछले चार दिनों से घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच की जंग आखिरकार हार गया । इस हादसे में घायल मृतक युवक की बहन भी गंभीर रुप से घायल हुई थीं जो कि अस्पताल में वेंटिलेटर पर है ।

शुक्रवार सुबह करीब पौने पांच बजे गुरुग्राम के सोहना चौक पर एक तेज़ रफ्तार काली थार ने बलेनो कार में जोरदार टक्कर मार दी थी जिसमें कार के अंदर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे । हादसे में भाई बहन गंभीर रुप से घायल हुए जो कि उसी दिन से अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे । बीती रात करीब डेढ बजे 19 वर्षीय दिवांश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । जबकि उसकी बहन अभी भी वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है ।
टक्कर मारने के बाद गालियां देता रहा आरोपी
शुक्रवार सुबह सुबह हुए इस हादसे में घायल हुए परिवार को थार चालक आरोपी गालियां देने लगा और मौके से भागने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया था । मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी पूरी तरह नशे में धुत था, उससे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था और हादसा होने के बाद वो लगातार धमकियां दे रहा था कि उसका बाप पुलिस में है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता ।

आरोपी गिरफ्तार, थार भी जब्त
हादसे के बाद तुरंत ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । पीडित परिवार की तरफ से शिकायत देने के बाद पुलिस ने आरोपी थार कार चालक रोहित यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया । आरोपी रोहित यादव गुरुग्राम के संजयग्राम का रहने वाला है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोहित यादव नशा करके इसी तरह हंगामा करता रहता है ।
थार पर लगी लाल-नीली लाइट
जिस थार गाड़ी से रोहित ने बलेनो कार में टक्कर मारी उस थार गाड़ी के फ्रंट शीशे पर अवैध तरीके से लाल-नीली लाइट लगी हुई पाई गई हैं । इस हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV वीडियो भी सामने आया जिसे देखने से साफ पता चलता है कि आरोपी ने नशे में कितनी तेज़ रफ्तार में गाड़ी में टक्कर मारी ।
The post स्पीड और नशे के कॉकटेल ने छीन ली परिवार की खुशियां, Thar Accident में घायल युवक की चार दिन बाद अस्पताल में मौत appeared first on Gurugram News Network.
