IMD Rain Alert : भीषण गर्मी की होगी छुट्टी ! 26 अप्रैल से मौसम होगा ठंडा-ठंडा, कूल-कूल ! जानें कितने दिन बरसेंगे बादल ?

IMD Rain Alert : दिल्ली एनसीआर में पिछले की दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से कल से राहत मिलने वाली है । ये राहत अगले चार दिनों तक ऐसे ही रहेगी क्योंकि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि हरियाणा में 26 से 30 अप्रैल तक मौसम ठंडा हो जाएगा और पूरे हरियाणा में बारिश का माहौल होगा । मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30 से 40 KMPH की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी ।

चार दिनों तक होगी बारिश

अप्रैल के अंतिम सप्ताह आते आते गर्मी ने रिकॉर्ड बनाना शुरु कर दिया है । शुक्रवार को गुरुग्राम में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया तो वहीं गुरुवार का दिन अब तक के सबसे गर्म दिनों में शामिल हो गया । लगातार पड़ रही इस भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है । हालांकि आज यानि कि 25 अप्रैल को गुरुग्राम में हीटवेट का येलो अलर्ट जारी किया गया जो कि 26 अप्रैल के बाद बारिश के येलो अलर्ट में बदल गया है ।

शुक्रवार को कहां कितना रहा तापमान ?

IMD Rain Alert Weather

 

26 से 30 अप्रैल तक बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए 26 अप्रैल से बारिश का एक दौर शुरु होने वाला है । IMD द्वारा बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसके अनुसार लगभग पूरे हरियाणा में 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और इस दौरान तेज़ गरज चमक के साथ तेज़ हवाएं भी चलने की संभावना जताई गई है ।

IMD Rain Alert

The post IMD Rain Alert : भीषण गर्मी की होगी छुट्टी ! 26 अप्रैल से मौसम होगा ठंडा-ठंडा, कूल-कूल ! जानें कितने दिन बरसेंगे बादल ? appeared first on Gurugram News Network.