Haryana News : गुरुग्राम समेत हरियाणा के इन ज़िलों में बनाए जाएंगे हाइटेक बस अड्डे, एयरपोर्ट जैसी होगी सुविधा
Haryana News : हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि पिपली, सोनीपत एवं गुरूग्राम नए बस अड्डों को पीपीपी मोड़ पर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में बस अड्डा मैट्रो स्टेशन के नजदीक बनाया जाएगा। यानि जैसे ही यात्री मैट्रो स्टेशन से बाहर आएगा तो उसे वहीं नजदीक से इलैक्ट्रीक वातानुकूलित बस सुविधा मिल सकेगी। यहां पर भी पीपीपी मोड़ की तर्ज पर बस अड्डा बनाया जाएगा।
इसके साथ-साथ कुछ अन्य बस अड्डे अधूरे भी हैं जिनमें काम चल रहा है, उन्हे भी तेजी से पूरा करवाकर जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा, विज ने कहा कि हरियाणा में अम्बाला छावनी ऐसा शहर है जहां पर लोकल सेवा की सभी 25 बसें पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक एवं वातानुकूलित हैं। इन बसों की सुविधाओं से अम्बाला के लोगों को अपने आवागमन में काफी आसानी हुई है।
परिवहन मंत्री अनिल विज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, अम्बाला छावनी के निकट लोकल बस सेवा मे...
