Co-Accused Lost : गुरुग्राम सब्जी मंडी हत्याकांड : अब मुख्य आरोपी को ‘सुआ’ थमाने वाला राहुल भी रहस्यमय ढंग से गायब!
Co-Accused Lost : खांडसा सब्जी मंडी में फल व्यापारी भारत भूषण वलेचा की दिनदहाड़े हुई बेरहमी से हत्या के मामले में 48 घंटे बीत जाने के बाद भी गुरुग्राम पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम में अब एक ऐसा रहस्यमय मोड़ आ गया है जिसने पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में मुख्य कातिल जयभगवान उर्फ शीटू को हत्या में इस्तेमाल किया गया नुकीला सुआ थमाने वाला सह-आरोपी (Co-accused) राहुल भी अब अचानक गायब हो गया है।
परिजनों का आरोप- ‘पूछताछ के नाम पर सादी वर्दी में आए लोग उठा ले गए’ : Co-Accused Lost
राहुल के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया है। राहुल के परिजनों ने बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि सोमवार को सादे कपड़ों (सिविल ड्रेस) में कुछ लोग आए थे, जो पूछताछ करने के नाम पर राहुल को अपने साथ उठा ले गए। परिजनों ...


