New Expressway : दिल्ली से पहाड़ों तक सफर होगा फुल स्पीड ! नैनीताल का बदल जाएगा रुट, नया एक्सप्रेसवे बनाने का प्लान !
New Expressway : दिल्ली नैनीताल के बीच सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है । जल्द ही इस रूट पर 100 किलोमीटर का नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा जिससे सफर का समय बचेगा । दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ और उत्तर प्रदेश के कई शहरों से उत्तराखंड के नैनीताल और कुमाऊं क्षेत्र जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करीब 100 किलोमीटर लंबे नए चार लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की योजना पर काम शुरू हो गया है। यह नया एक्सप्रेसवे बनने के बाद यात्रियों का सफर पहले से ज्यादा तेज, आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, यह नया एक्सप्रेसवे बरेली से हल्द्वानी तक विकसित किया जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसे पुराने हाईवे को चौड़ा करके नहीं बल्कि पूरी तरह नए रूट पर बनाया जाएगा। इससे मौजूदा सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव नहीं बढ़ेगा और यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी।
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
फिलहाल दिल...
