Haryana News : अब हरियाणा में चेयरमैन और वाइस चेयरमैनों को ग्रुप ए अधिकारियों जैसी मिलेगी सुविधाएं, तनख्वाह भी होगी 75,000
Haryana News : हरियाणा सरकार ने अलग-अलग बोर्ड, निगम और अन्य सरकारी निकायों में गैर-सरकारी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति के लिए नए नियम लागू किए हैं । सरकार ने इन पदों के लिए चेयरमैन के मानदेय 75 हज़ार रुपए प्रति महीना, वाइस चेयरमैन के लिए 45 हज़ार रुपए प्रति महीना तय कर दिया है ।
सरकार का कहना है कि इससे नियुक्तियों में पारदर्शिता, एकरूपता और कामकाज में स्पष्टता आएगी । मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों में 2017 के पुराने नियमों और 2019 व 2021 में किए गए बदलावों को एक साथ जोड़कर नया ढांचा तैयार किया गया है। इससे सभी विभाग एक जैसे नियमों के अनुसार काम कर सकेंगे।
कितना मिलेगा मानदेय
सरकार के नए नियमों के तहत चेयरमैन / चेयरपर्सन को अधिकतम 75 हजार रुपये प्रति माह, वाइस चेयरपर्सन / उपाध्यक्ष को अधिकतम 45 हजार रुपये प्रति माह, नियमित जिम्मेदारी निभाने वाले सदस्यों को 30 ...

