Gurugram Electricity : भीषण गर्मी के बीच गुरुग्राम के 14 सेक्टरों के लिए राहत की खबर, अब मिलेगी 24 घंटे बिजली
Gurugram Electricity : भीषण गर्मी के बीच गुरुग्राम के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। शहर के सेक्टर-9 स्थित बिजली घर (पावर हाउस) में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (HVPN) के इस कदम से ओल्ड गुरुग्राम की कॉलोनियों सहित नए गुरुग्राम के करीब 14 सेक्टरों और दर्जनों रिहायशी सोसाइटियों को अब रात के समय लगने वाले अघोषित बिजली कट से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।
सेक्टर-9 स्थित इस बिजली घर पर पहले से ही 25/31.5 MVA क्षमता के तीन बिजली ट्रांसफार्मर काम कर रहे थे। इस सब-स्टेशन पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) की न्यू कॉलोनी सब-डिवीजन और सेक्टर-37 सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले इलाके निर्भर हैं।
इसके अलावा सेक्टर-99 से लेकर सेक्टर-104 तक नव-विकसित रिहायशी सोसाइटियों को भी इसी बिजली घर से 11 KV की लाइनों के जरिए सप्लाई दी जा रही थी। अत्यधिक लोड होने ...
