Tyre Thief : ‘टायर चोर गैंग’ के 2 आरोपी गिरफ्तार : रात के अंधेरे में खड़ी गाड़ियों से गायब कर देते थे चारों पहिए
Tyre Thief : दिल्ली-एनसीआर से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में रात के अंधेरे में सोसायटियों के बाहर और सड़कों के किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर उनके कीमती टायर व रिम उड़ाने वाले एक शातिर गैंग का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपए की कीमत के चोरी के टायर, अलॉय व्हील और रिम बरामद किए हैं।
सेक्टर-93 की सोसायटी के बाहर से चोरी हुए थे चारों टायर : Tyre Thief
इस हाईप्रोफाइल चोरी मामले का खुलासा तब हुआ जब बीती 9 मई 2026 को एक पीड़ित ने पुलिस चौकी सेक्टर-93 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने अपने दोस्त की कार को एमआरजी बालकनी सोसायटी, सेक्टर-93 के बाहर सर्विस लेन पर पार्क किया था। अगली सुबह जब वह गाड़ी के पास पहुंचा, तो कार क...
