Gurugram से मुख्यमंत्री ने नई Industry Policy को किया लांच, 1.10 लाख करोड़ आया निवेश
Gurugram की औद्योगिक विकास यात्रा को एक नई और ऐतिहासिक गति देते हुए राज्य सरकार ने आज साइबर सिटी गुरुग्राम में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान अपनी महत्वाकांक्षी “मेक इन हरियाणा” नीति के साथ-साथ 9 नई क्षेत्रीय (सेक्टोरल) नीतियों का आधिकारिक तौर पर अनावरण किया।
सरकार की इस दूरदर्शी पहल का उद्योग जगत ने अभूतपूर्व स्वागत किया है। नीतियों के लॉन्च होने के तुरंत बाद राज्य को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में लगभग 1,10,000 करोड़ रुपये के वास्तविक निवेश प्रस्ताव (MoUs) प्राप्त हुए, जिसमें करीब 30,000 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
यह मेगा इवेंट हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं उद्योग मंत्री श्री राव नरबीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में देशभर से दिग्गज उद्योगपति, वैश्विक निवेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के संचालक, उभर...

