Traffic Police Action : 9 लाख का जुर्माना न भरने पर पिकअप गाड़ी ज़ब्त, 52 बार तोड़े नियम
Traffic Police Action : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और महीनों तक जुर्माना न भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गुरुग्राम यातायात पुलिस ने अपना शिकंजा पूरी तरह कस दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे पिकअप वाहन को इंपाउंड (जब्त) किया है, जिस पर 9,12,000 की भारी-भरकम चालान राशि लंबित थी। 90 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वाहन मालिक द्वारा जुर्माने का भुगतान न करने पर यह सख्त एक्शन लिया गया है।
गुरुग्राम यातायात पुलिस इन दिनों नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चला रही है। मंगलवार (02 जून) को इसी अभियान के तहत जोनल अधिकारी सेक्टर 41-45 चौक, एएसआई (ASI) महाबीर अपनी टीम के साथ वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका।
ट्रैफिक पुलिस की टीम ने ई-चालान मशीन और ऑ...
