MCG ने सिविल लाइंस भठूरे छोले वाले का काटा चालान, जानिए चालान की वजह !

MCG : नगर निगम गुरुग्राम ने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को नगर निगम की स्वच्छता टीम ने सिविल लाइंस में निरीक्षण के दौरान तीन चालान जारी करते हुए कुल 11,000 रुपए का जुर्माना लगाया।

कार्रवाई के दौरान राकेश हरीश सिविल लाइंस के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फैलाने के मामले में 10,000 रुपए का चालान किया गया। वहीं नागपाल एवं प्रियंक पर अपने परिसर में निर्धारित डस्टबिन उपलब्ध नहीं रखने के कारण 500-500 रुपए के चालान किए गए।

नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त डॉ प्रीतपाल सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाना, खुले में कचरा डालना तथा दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर निर्धारित डस्टबिन उपलब्ध नहीं रखना नगर निगम के स्वच्छता नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में नियमानुसार आर्थिक दंड के साथ-साथ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नागरिकों, दुकानदारों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील है कि वे अपने परिसर में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें, कचरा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि स्वच्छ गुरुग्राम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने अथवा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नागरिकों से अपील है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर गुरुग्राम के निर्माण में अपना योगदान दें।

The post MCG ने सिविल लाइंस भठूरे छोले वाले का काटा चालान, जानिए चालान की वजह ! appeared first on Gurugram News Network.