Delhi Jaipur Highway पर एक्सीडेंट के बाद लीक हुई CNG, मचा हड़कंप ! पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा !

Delhi Jaipur Highway : सोमवार सुबह सुबह दिल्ली जयपुर हाइवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रक और ट्रॉली की आपसी भिड़ंत हो गई और सड़क हादसे के बाद ट्रक में लगे CNG टैंक से सीएनजी लीक होने लगी । सीएनजी लीक की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया । गनीमत ये रही कि इस बड़े हादसे को गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने तत्परता दिखाई और बड़ा हादसा होने से टाल दिया गया ।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे गुरुग्राम में दिल्ली जयपुर हाइवे पर शिकोहपुर के पास एक ट्रक और ट्रॉली की जोरदार टक्कर हो गई । इस हादसे के बाद ट्रक ने लगे सीएनजी टैंक से गैस लीक होने लगी जिससे एक बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई । इस सड़क हादसे में ट्रक के कैबिन का कचूमर निकल गया ।

उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के सिपाही संदीप कुमार की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टाल दिया गया । सिपाही संदीप कुमार ने CNG लीक होते ही हाइवे पर दोनों तरफ चल रहे ट्रैफिक को रुकवा दिया और तुरंत ही डायल 112 के माध्यम से आपातकालीन सेवाओं को जानकारी दी ।

जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही गुरुग्राम फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस ईआरवी की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और सीएनजी लीकेज की स्थिति में उठाए जाने वाले तमाम एहतियात कदम उठाते हुए इस हादसे को बड़ा होने से बचाया । गनीमत ये रही कि इस सड़क हादसे में ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की जिंदगी बचा ली गई ।

The post Delhi Jaipur Highway पर एक्सीडेंट के बाद लीक हुई CNG, मचा हड़कंप ! पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा ! appeared first on Gurugram News Network.