Gen H-Dream/गुरुग्राम
हरियाणा में युवा उद्यमिता और स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कल यानी 21 अगस्त को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में ‘युवा उद्यमी चौपाल’ (Gen H – Dream Beyond Boundaries) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे, जो सुबह 10:00 बजे युवाओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 21 अगस्त से 11 दिसंबर 2026 तक चलने वाली ‘युवा उद्यमिता यात्रा’ का भी औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
Gen H-Dream : युवाओं को मिलेगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन

(Gen H – Dream Beyond Boundaries) कार्यक्रम में अपना स्टार्टअप शुरू करने की इच्छा रखने वाले युवाओं को विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा:
-
फंडिंग और वित्तीय सहायता: नए बिजनेस के लिए पूंजी और सरकारी योजनाओं की जानकारी।
-
तकनीकी व व्यावसायिक मदद: बिजनेस प्लान तैयार करने और AI व मॉडर्न टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से जुड़ा मार्गदर्शन।
-
मेंटॉरशिप: उद्यमिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों को दूर करने और आगे बढ़ने के टिप्स।
Gen H-Dream : विज़न-2047: हरियाणा का महत्वाकांक्षी लक्ष्य
(Gen H – Dream Beyond Boundaries) पोस्टर में राज्य सरकार द्वारा ‘विज़न-2047’ के तहत युवाओं के विकास और आर्थिक प्रगति के लिए तय किए गए प्रमुख लक्ष्यों को भी रेखांकित किया गया है:
-
प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि: वर्तमान प्रति व्यक्ति आय ₹3.96 लाख/वर्ष से बढ़ाकर ₹40 लाख/वर्ष करने का लक्ष्य।
-
रोजगार के अवसर: राज्य के 50 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करने का ध्येय।
-
स्किल व AI ट्रेनिंग: 2 लाख युवाओं को स्किल ट्रेनिंग और 50 हजार युवाओं को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) स्किल ट्रेनिंग देना।
-
महिला सहभागिता: हरियाणा में अब तक युवाओं द्वारा 11,900 स्टार्टअप्स शुरू किए जा चुके हैं, जिनमें 50% महिलाओं की भागीदारी है।
The post Gen H-Dream : गुरुग्राम में ‘युवा उद्यमी चौपाल’ का आयोजन कल, सीएम नायब सैनी करेंगे ‘युवा उद्यमिता यात्रा’ की शुरुआत appeared first on Gurugram News Network.
