Iran War Impact : ईरान युद्ध की चपेट में गुरुग्राम, तारकोल की किल्लत से थमा विकास का पहिया
Iran War Impact : पश्चिम एशिया (Middle East) में ईरान और इज़राइल के बीच गहराते युद्ध के बादलों ने सात समंदर पार भारत की ‘साइबर सिटी’ गुरुग्राम की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) चरमरा गई है, जिसका सीधा असर सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तारकोल (बिटुमिन) की उपलब्धता पर पड़ा है। गुरुग्राम में न केवल नई सड़कों का निर्माण रुक गया है, बल्कि मानसून से पहले होने वाली मरम्मत का काम भी पूरी तरह ठप पड़ गया है।
मॉडल रोड प्रोजेक्ट पर ‘संकट के बादल’
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बनाई गई 100 किलोमीटर लंबी मॉडल रोड परियोजना इस वैश्विक तनाव की सबसे बड़ी शिकार बनी है। नगर निगम की योजना थी कि इन सड़कों को आधुनिक मानकों के आधार पर तैयार किया जाएगा, लेकिन तारकोल की भारी कमी और बढ़ती कीमतों ने ठेकेदारों के हाथ ब...

