Manesar Kaand : पेट्रोल बम से मानेसर को जलाने की साजिश का खुलासा, Whatsapp ग्रुप पर बनी प्लानिंग, जानें पूरी ख़बर
Manesar Kaand : बीती 9 अप्रैल को न्यूनतम वेतन बढाने की मांग को लेकर मानेसर में हुए बवाल के दौरान मानेसर को जलाने की गहरी साजिश का खुलासा हुआ है । गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए 6 आरोपियों से पूछताछ के बाद Whatsapp Chat सामने आई हैं जिनसे खुलासा हुआ है कि 9 अप्रैल को मानेसर में पेट्रोल बम के जरिए जलाने की साजिश रची गई । पुलिस जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपियों को गुरुग्राम से कोई लेना देना नहीं है । सभी 6 आरोपी मानेसर में काम भी नहीं करते हैं ।
व्हॉट्सएप ग्रुप पर रची साजिश
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरिपियों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान व्हॉट्सएप चैट मिली हैं जिनमें आरोपियों ने मानेसर की फैक्ट्रियों को पेट्रोल बम से जलाने और मैनेजर को मारने की गहरी साजिश रची थी । संदीप कुमार ने बताया कि रात में फैक्ट्रियों को ...


