DTP Action : गुरुग्राम में आज से चलेगा ‘महातोड़फोड़’ अभियान, Stilt +4 इमारतें निशाने पर
DTP Action : जिला नगर योजनाकार इनफोर्समेंट (DTPE) विभाग ने गुरुग्राम की लाइसेंस कॉलोनियों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। विभाग की ओर से जारी एक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, अब रिहायशी प्लॉटों के स्टिल्ट फ्लोर (Stilt Floor) का गलत इस्तेमाल करने वालों और सड़क के राइट ऑफ वे (RoW) पर कब्जा करने वालों पर कानूनी गाज गिरेगी।
कोर्ट के आदेश के बाद विभाग सख्त
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा ‘सुनील सिंह बनाम हरियाणा राज्य’ मामले में स्टिल्ट+4 फ्लोर पॉलिसी पर रोक लगाने और 2 अप्रैल 2026 के आदेशों के बाद, हरियाणा सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी संदर्भ में 16 अप्रैल 2026 को जारी सरकारी निर्देशों के तहत गुरुग्राम में यह कार्रवाई शुरू की गई है ।
इन गतिविधियों पर लगी तत्काल रोक
DTP इंफोर्समेंट द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अवैध गतिविधियों को तुरंत ब...


