Gurugram News

Gurugram News

Monsoon : क्या इस बार डूबने से बच पाएगा गुरुग्राम ? मॉनसून की चुनौतियों से निपटने के लिए GMDA की मेगा तैयारी शुरू

Monsoon : मॉनसून तैयारियों को मजबूत करने और शहर को जलभराव मुक्त बनाने के उद्देश्य से, जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. मीणा ने गुरुग्राम के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर व्यापक निरीक्षण किया। इन निरीक्षणों का उद्देश्य गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा चलाए जा रहे जल निकासी और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान, जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चल रहे कार्यों को समयबद्ध तरीके से तेज़ी से पूरा किया जाए, ताकि आगामी मानसून के दौरान जन-सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे। ताऊ देवीलाल स्टेडियम और राजीव चौक पर, जहां एक प्रमुख स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कार्य की समीक्षा की और बताया कि यह परियोजना मेदां...
Gurugram News

Rashifal and Panchang गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 का पंचांग और समस्त 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

Rashifal and Panchang : आज का पंचांग (Panchang: 23 April 2026) आज 23 अप्रैल 2026 है और दिन गुरुवार (वीरवार) है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। वैशाख का महीना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जाता है, विशेषकर दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान के लिए। मुख्य विवरण: तिथि: सप्तमी (दोपहर 01:45 PM तक, तत्पश्चात अष्टमी) पक्ष: शुक्ल पक्ष नक्षत्र: पुनर्वसु (रात्रि 10:12 PM तक, उसके बाद पुष्य नक्षत्र) योग: सुकर्मा (प्रातः 09:30 AM तक, उसके बाद धृति योग) करण: गर (दोपहर 01:45 PM तक, उसके बाद वणिज) चंद्र राशि: मिथुन (अपराह्न 03:25 PM तक, उसके बाद कर्क राशि) सूर्य राशि: मेष शुभ एवं अशुभ समय: अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:53 AM से दोपहर 12:45 PM तक (शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ)। राहुकाल: दोपहर 01:58 PM से 03:36 PM तक (इस समय शुभ कार्यों से बचे...
गुरुग्राम की पॉश सोसाइटी Anant Raj Estate के लग्जरी फ्लैट में भीषण आग, सुरक्षा दावों की खुली पोल
Gurugram News

गुरुग्राम की पॉश सोसाइटी Anant Raj Estate के लग्जरी फ्लैट में भीषण आग, सुरक्षा दावों की खुली पोल

Anant Raj Estate : साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-63A स्थित पॉश रेजिडेंशियल सोसाइटी अनंत राज इस्टेट (Anant Raj Estate) में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लग्जरी फ्लैट भीषण आग की लपटों में घिर गया। ई-ब्लॉक की पहली मंजिल पर स्थित अंकित सेठी के फ्लैट (E-27) में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी इस आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया। घटना ने न केवल एक परिवार की जमा-पूंजी राख कर दी, बल्कि सोसाइटी के सुरक्षा और फायर मैनेजमेंट दावों की कलई भी खोल दी है। पीड़ित अंकित सेठी के अनुसार आग लगने के बाद उन्होंने और उनके परिवार ने जान बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर से निकलना दूभर हो गया था। अंकित ने साहस दिखाते हुए पहले अपने बच्चों और पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर खुद जलते हुए फ्लैट से बाहर कूदे। गनीमत रही कि समय रहते प्रथम तल के अन्य फ्लैट्स को भी खाली करा ...
Gurugram News

Gurugram News : 9 लाइसेंस कॉलोनियों में चला पीला पंजा, 500 से ज्यादा मकानों पर एक्शन

Gurugram News : टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के डीटीपी एन्फोर्समेंट विभाग के महाअभियान का प्रकोप बुधवार को भी गुरुग्राम में अपने चरम पर था। लगातार पांचवें दिन डीएलएफ फेज-1 और फेज-2 जैसी हाई-प्रोफाइल कॉलोनियों सहित शहर की 9 पॉश कॉलोनियों में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण पर ‘बुलडोज़र’ का कहर बुरी तरह बरपा। इस ऐतिहासिक रूप से जबरदस्त कार्रवाई ने अतिक्रमणकारियों में खौफ पैदा कर दिया है और करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति पल भर में मलबे में तब्दील हो गई है। डीटीपीई (एन्फोर्समेंट) अमित मधोलिया के नेतृत्व में टीमों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए शहर की सड़कों के राइट ऑफ वे (ROW), ग्रीन एरिया और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया। डीटीपी मधोलिया ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर अभियान की ज़ोरदार कमान संभाली और स्पष्ट संदेश दिया कि अवैध कब्जों के प्रति कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।  कार्रवाई का मुख्य केंद्र बि...
Gurugram News

Gurugram में सड़क सुरक्षा के लिए हटेंगे 72 पेड़, बदले में 720 नए पौधे लगाएगा जीएमडीए

Gurugram : मिलेनियम सिटी की मुख्य सड़कों पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर की 17 मुख्य सड़कों को दुर्घटना मुक्त बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन सड़कों के बीचों-बीच बाधा बन रहे 72 पेड़ों को हटाने के लिए जीएमडीए ने वन विभाग से औपचारिक मंजूरी मांगी है। अधिकारियों का मानना है कि इन पेड़ों की वजह से रात के समय हादसों का डर बना रहता है और कई जगह यातायात भी बाधित होता है। इन सड़कों पर खड़े हैं खतरनाक पेड़ जीएमडीए की पर्यावरण शाखा द्वारा किए गए विस्तृत सर्वे में सामने आया है कि कई प्रमुख रास्तों के बीच में पेड़ खड़े हैं, जिससे सड़कें संकरी हो गई हैं। सेक्टर 30-31 यहाँ साउथ सिटी-1 के पास सड़क एक लेन की रह जाती है, जिससे पीक आवर्स में भीषण जाम लगता है। सेक्टर 15 (पार्ट 1 व 2)  मुख्य सड़क के बीच में 7 पेड़ बाधा बने हुए हैं। मोर चौ...
Gurugram News

MCG News : गुरुग्राम नगर निगम कमिशनर का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर सेनेटरी इंस्पेक्टर सस्पेंड

 MCG News : नगर निगम गुरुग्राम (MCG) के आयुक्त प्रदीप दहिया ने प्रशासनिक अनुशासन और कार्यप्रणाली में लापरवाही को लेकर अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाया है। आयुक्त ने वरिष्ठ सफाई निरीक्षक (SSI) हर्ष चावला को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है। रोड स्वीपिंग मशीन में लगी आग की घटना को दबाने और वरिष्ठ अधिकारियों को समय पर सूचना न देने के गंभीर आरोप में यह गाज गिरी है। जानकारी के अनुसार, निगम के क्षेत्राधिकार में एक रोड स्वीपिंग मशीन में आग लगने की बड़ी घटना हुई थी। प्रोटोकॉल के मुताबिक, ऐसी किसी भी दुर्घटना की सूचना तुरंत संयुक्त आयुक्त या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दी जानी अनिवार्य होती है ताकि त्वरित प्रबंधन और जांच की जा सके। एसएसआई हर्ष चावला ने न तो संयुक्त आयुक्त को और न ही मुख्यालय को इसकी भनक लगने दी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सूचना के अभाव में घटना स्थल पर प्रभावी कदम नहीं उठ...
Gurugram News

Haryana News : गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक में लिया बड़ा फैसला, ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, प्रमोशन कोटा 20% से बढ़ाकर 30% किया

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को गुरुग्राम में मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें 27 अप्रैल, 2026 को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया। इस सत्र में ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज़ बिल लाया जाएगा। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में कॉमन कैडर के ग्रुप- डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए ज़रूरी नियम बनाने पर सहमति बनी है। कॉमन कैडर ग्रुप- डी कर्मचारियों ने पांच साल से ज़्यादा की सर्विस पूरी कर ली है और वे क्लर्क के पद पर प्रमोशन के लिए एलिजिबल हो गए हैं। इसलिए, बैठक में हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज (रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस) बिल, 2026 के मसौदे को मंजूरी दी गई है। ड्राफ्ट बिल में क्लर्क के पद के लिए ग्रुप डी से प्रमोशन के कोटे को 20 प...
Gurugram News

Naukri In Gurugram : गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनियां बांट रही है बेरोज़गारों को नौकरियां ! जानें कैसे मिलेगी नौकरी ?

Naukri In Gurugram : गुरुग्राम में वीरवार को नौकरी मेला लगाया जा रहा है जहां 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को प्राइवेट कंपनियां नौकरियां बांटेंगी । ये रोजगार मेला गुरुग्राम के मिनी सचिवालय में लगाया जाएगा जहां कई प्राइवेट कंपनियां युवाओं को नौकरियां बाटेंगी । सरकारी प्रवक्ता बिजेन्द्र बादल ने बताया कि मण्डल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम द्वारा 24 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे लघु सचिवालय स्थित पांचवीं मंजिल पर कमरा नम्बर 513-514 में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में डेगानिया मेडिकल डिवाइस प्राइवेट लिमिटेड, एएमएस इलेक्ट्रोकोट एलएलपी, क्वेस कॉर्प लिमिटेड और रोमाना हेल्थकेयर लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी । इसके माध्यम से 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे । मेले में भाग लेने के इच्छुक ...
Gurugram News

Gurugram Monsoon : नरसिंहपुर में पुलिया नहीं बनी तो फिर डूबेगा दिल्ली-जयपुर हाईवे, GMDA की NHAI को बड़ी चेतावनी

Gurugram Monsoon :  साइबर सिटी गुरुग्राम में आगामी मानसून के दौरान जलभराव का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। सोमवार को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पीसी मीणा ने शहर के संवेदनशील इलाकों का जमीनी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि नरसिंहपुर के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) के नीचे पुलिया का निर्माण समय पर नहीं हुआ, तो इस साल भी हाईवे पर नाव चलने जैसी नौबत आ सकती है। NH-48 पर जलभराव का ‘विलेन’ बनी अधूरी पुलिया निरीक्षण के दौरान जीएमडीए अधिकारियों ने सीईओ को बताया कि हीरो होंडा चौक और नरसिंहपुर के समीप राधा कृष्ण मंदिर के पास हाईवे के नीचे एक पुलिया का निर्माण अनिवार्य है। हाईवे के दूसरी तरफ जमा होने वाला भारी बारिश का पानी वर्तमान में निर्माणाधीन बरसाती नाले तक नहीं पहुंच पा रहा है।  यदि यह पुलिया नहीं बनती, तो पानी हाईव...
Gurugram News

Haryana School News : महिला शिक्षक की चाइल्ड केयर लीव (CCL) पर विवाद, महिला आयोग पहुंची शिकायत

Haryana School News : हरियाणा के शिक्षा विभाग में महिला शिक्षकों को मिलने वाले चाइल्ड केयर लीव (CCL) को लेकर उपजा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। अवकाश मंजूरी की जटिल प्रक्रिया और अधिकारियों की कथित मनमानी से परेशान होकर एक महिला शिक्षक ने हरियाणा राज्य महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मातृत्व उत्तरदायित्व निभाने के लिए मिलने वाली इस छुट्टी को विभाग ने ‘कमाई का जरिया’ और ‘मानसिक प्रताड़ना’ का हथियार बना लिया है। पंचकूला के चक्कर और ‘रिजेक्शन’ का खेल गुरुग्राम की महिला शिक्षक सरोज यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि सेकेंडरी शिक्षा विभाग में सीसीएल के स्पष्ट नियम होने के बावजूद उनका पालन नहीं किया जा रहा। सरोज के अनुसार छुट्टी की फाइल स्कूल प्रिंसिपल, खंड शिक्षा अधिकारी (BEO), जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और जिला उपायुक्त (DC) से होते हुए पंचकूला मुख्यालय पहुंचती है।अ...