Gurugram News

Gurugram News

Haryana Electricity Update : अगर आप भी 3 साल से भर रहे हैं समय पर बिल, सरकार देने वाली है यह खास रिवॉर्ड

Haryana Electricity Update : हरियाणा सरकार ने बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक अनूठी योजना शुरू की है। प्रदेश की नायब सैनी सरकार ने घोषणा की है कि जो उपभोक्ता लगातार तीन वर्षों तक अपने बिजली बिलों का भुगतान बिना किसी देरी के (Regularly) करेंगे, उन्हें सरकार की ओर से विशेष रिवॉर्ड और प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बिजली वितरण निगमों (UHBVN और DHBVN) द्वारा तैयार की गई इस योजना का लक्ष्य उन उपभोक्ताओं को सम्मानित करना है जो बिजली निगम के प्रति अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभा रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि सरकार द्वारा केवल ‘डिफॉल्टर्स’ (बिल न भरने वालों) के लिए ‘सरचार्ज माफी’ जैसी योजनाएं लाई जाती हैं, जिससे समय पर बिल भरने वाले उपभोक्ताओं में असंतोष रहता था। इसी को ध्यान में रखते हुए अब ‘अच्छे उपभोक्ताओं’ के लिए यह कदम उठाया गया है।...
Gurugram News

Haryana के सरकारी कर्मचारियों को नायब सैनी का तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

Haryana : हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। केंद्र सरकार की तर्ज पर लिए गए इस फैसले से राज्य के कर्मचारियों के वेतन और पेंशनर्स की मासिक राशि में इजाफा होगा। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब यह 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। सरकार का यह फैसला 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों मौजूदा कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक  कर्मचारियों को जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का पिछला बकाया (एरियर) जून 2026 के वेतन के साथ दिया जाएगा। इससे पहले सरकार ने अक्टूबर 2025 में भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थ...
Gurugram News

Gurugram Cyber Fraud: एक्सिस और RBL बैंक के कर्मचारी गिरफ्तार, डेटा लीक कर की लाखों की ठगी

Gurugram Cyber ​​Fraud : गुरुग्राम की साइबर अपराध थाना (मानेसर) पुलिस ने बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले उन चेहरों को बेनकाब किया है, जो रक्षक बनकर ही भक्षक बन रहे थे। पुलिस ने एक्सिस बैंक और आरबीएल (RBL) बैंक के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जो ग्राहकों का संवेदनशील डेटा चोरी कर उनके नाम पर फर्जी तरीके से ‘प्री-अप्रूव्ड’ लोन निकाल लेते थे।  इस पूरे खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब 11 दिसंबर 2025 को एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के एक्सिस बैंक खाते से 12,585 रुपये अचानक कट गए। बैंक में जांच करने पर पता चला कि किसी ने उसका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलकर उसके नाम पर 4.74 लाख रुपये का लोन ले लिया है और यह राशि उसी लोन की पहली ईएमआई के रूप में कटी थी। डिप्टी मैनेजर निकला मास्टरमाइंड पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अली और मोहम्मद आसिफ के रू...
Gurugram News

Gurugram में 130 करोड़ का टॉवर ऑफ जस्टिस तैयार, जानें कब से शुरू होगी अदालतों में सुनवाई

Gurugram : लघु सचिवालय के समीप निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित ‘टॉवर ऑफ जस्टिस’ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने परियोजना के अंतिम चरण का काम तेज कर दिया है और इसके भव्य उद्घाटन के लिए राज्य सरकार से समय मांगा है। उम्मीद जताई जा रही है कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद न्यायाधीश और वकील इस नए और आधुनिक परिसर में शिफ्ट हो जाएंगे। इस परियोजना की नींव वर्ष 2017 में रखी गई थी। शुरुआत में इसका लक्ष्य 2020 तक निर्माण पूरा करना था, लेकिन समय के साथ प्रोजेक्ट की रूपरेखा में बड़े बदलाव किए गए। टॉवर में स्वचालित सीढ़ियाँ (Escalators) और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाओं को जोड़े जाने के कारण बजट 79 करोड़ रुपये से बढ़कर 130 करोड़ रुपये हो गया। बजट आवंटन में हुई देरी के कारण काम की गति कुछ समय के लिए धीमी पड़ गई थी, लेकिन अब यह अपने अंतिम स्वरूप में है। वर्तमान अदालत परिसर में जगह की ...
IMD Alert For Haryana : अगले कुछ घंटों में बरसेंगे बादल, इन ज़िलों में आएगी तेज़ धूल भरी आंधी, IMD का नया अलर्ट जारी
Gurugram News

IMD Alert For Haryana : अगले कुछ घंटों में बरसेंगे बादल, इन ज़िलों में आएगी तेज़ धूल भरी आंधी, IMD का नया अलर्ट जारी

IMD Alert For Haryana : हरियाणा मौसम विभाग ने आज हरियाणा में बारिश और तेज़ धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है । अगले कुछ घंटो में पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, में हल्की धूल भरी आंधी की संभावना का अलर्ट जारी किया गया है । आज और कल बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी वहीं मौसम विभाग ने लगभग पूरे हरियाणा तेज़ धूल भरी आंधी और बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । हरियाणा में दो दिनों तक मौसम इसी तरह परिवर्तनशील बना रहेगा । IMD के अनुसार 28 अप्रैल को गुरुग्राम समेत आधे हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया गया है । इस दौरान गुरुग्राम में 40-50 KMPH की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है । बुधवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट वहीं मौसम विभाग ने बुधवार यानि कि 29 अप्रैल को लेकर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । गुरुग्राम में 29 अप्रैल को बारिश के साथ साथ ...
Gurugram News

Stilt+4 Floors In Haryana : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्टिल्ट प्लस 4 को मिली मंजूरी, केवल गुरुग्राम में रहेगी रोक

Stilt+4 Floors In Haryana : पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट ने हरियाणा में लगाई स्टिल्ट प्लस 4 इमारतों पर रोक के मामले में एक स्पष्टीकरण जारी किया है जिससे हरियाणा में स्टिल्ट प्लस 4 इमारतों की अनुमति को लेकर हुआ भ्रम दूर हो गया है । हाइकोर्ट ने साफ किया है कि स्टिल्ट प्लस 4 इमारतों पर केवल गुरुग्राम में रोक जारी रहेगी बाकि बचे हरियाणा में इस पर कोई रोक नहीं होगी । 2 अप्रैल को लगाई थी रोक दरअसल पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट ने 2 अप्रैल 2026 को हरियाणा में स्टिल्ट प्लस 4 इमारतों की अनुमति पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे जिसके बाद इस रोक को लेकर हरियाणा में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी लेकिन सोमवार को हाइकोर्ट ने इसे स्पष्ट कर दिया ये रोक केवल गुरुग्राम में जारी रहेगी । हाइकोर्ट ने सोमवार को अपने आदेश में कहा कि ये रोक राज्य के अन्य जिलों में प्रभावी नहीं होगी । प्रशासन कानून के अनुसार कार्रवाई करन...
Gurugram News

Panchang and Rashifal मंगलवार 28 अप्रैल 2026 : वैशाख द्वादशी महा-संयोग, मंगलकारी ग्रहों की चाल और आपके जीवन पर प्रभाव

Panchang and Rashifal : आज 28 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन है। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन अत्यंत शुभ और ऊर्जावान माना जाता है, क्योंकि यह शक्ति के पुंज भगवान हनुमान को समर्पित है। आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आइए जानते हैं आज के पंचांग के सूक्ष्म विवरण और आपकी राशि पर पड़ने वाले इसके प्रभावों का विस्तृत विश्लेषण। आज का मुख्य पंचांग (28 अप्रैल 2026) तिथि: द्वादशी (शुक्ल पक्ष) – रात्रि 10:45 बजे तक, उसके पश्चात त्रयोदशी। वार: मंगलवार नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी (दोपहर 01:15 बजे तक), उसके बाद हस्त नक्षत्र। योग: व्याघात (प्रातः 09:30 बजे तक), फिर हर्षण योग। करण: बालव और कौलव। सूर्य और चंद्र: सूर्योदय प्रातः 05:44 पर और सूर्यास्त सायं 06:54 पर। चंद्रमा कन्या राशि में संचरण करेंगे। शुभ और अशुभ समय (Muhurat) अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:53 से 12:46 तक (किसी भी शुभ का...
Gurugram News

Digital Arrest से बचना है तो मोबाइल में रखें यह ऐप, अभेद्य ऐप और ड्यूल OTP से होगा साइबर अपराधियों का सफाया

Digital Arrest : साइबर ठगी और विदेशों से आने वाली रंगदारी की कॉल पर लगाम लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के नेतृत्व में ‘अभेद्य ऐप’ और ‘ड्यूल ओटीपी सिस्टम’ को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। यह पहल विशेष रूप से ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे डराने वाले अपराधों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाली बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकने के लिए डिज़ाइन की गई है।  विदेशी धमकियों और फर्जी मैसेज का ‘डिजिटल ढाल’ साइबर अपराधी अक्सर विदेशी नंबरों (VoIP कॉल्स) का उपयोग करके व्यापारियों और आम लोगों को रंगदारी के लिए धमकाते हैं। गुरुग्राम पुलिस द्वारा प्रमोटेड ‘अभेद्य ऐप’ इस खतरे को जड़ से खत्म करने में सक्षम है। स्वचालित ब्लॉकिंग: यह ऐप संदिग्ध विदेशी नंबरों और अज्ञात कॉलर्स की पहचान कर उन्हें तुरंत ब्लॉक कर देता है। मैसेज फिल्टरिंग: ऐप क...
Gurugram News

Good News : गुरुग्राम के 3 सेक्टरों की मार्केट की बदलेगी तस्वीर,जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

Good News : मिलेनियम सिटी के पुराने सेक्टरों की मार्केट में अब रौनक लौटने वाली है। नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने सेक्टर-23, 23ए और सेक्टर-39 साइबर पार्क मार्केट के कायाकल्प की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। लगभग 3 करोड़ रुपये के बजट से होने वाले इस सौंदर्यीकरण कार्य के बाद, ये बाजार न केवल सुंदर दिखेंगे, बल्कि यहाँ आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। हैरानी की बात यह है कि इन तीनों सेक्टरों की मार्केट को करीब 20 साल पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने विकसित किया था। 2016 में सेक्टर तो निगम को ट्रांसफर हो गए, लेकिन मार्केट कागजों में उलझी रहीं। अगस्त 2025 में आधिकारिक रूप से निगम के अधीन आने के बाद अब पहली बार इनका बड़े स्तर पर जीर्णोद्धार किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने मार्केट को अपग्रेड करने के लिए जो डिजाइन तैयार किया है, उसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर खास जोर दिया गया है। आध...
Gurugram News

Tripple Murder In Birthday Party : खूनी बर्थडे, चेहरे पर केक लगाया तो दनादन चला दी गोलियां, तीन दोस्तों की मौत

Tripple Murder In Birthday Party : देश में अक्सर जन्मदिन की पार्टियों में विवाद की खबरे आती है लेकिन बुलंदशहर से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है जिसके हर किसी को सन्न कर दिया है । यहां पर एक जन्मदिन की पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने तीन दोस्तों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया । वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया । हत्याकांड के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए इसीलिए 100 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है । जन्मदिन की पार्टी बनी ‘मौत की पार्टी’ मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं । बुलंदशहर के खुर्जा इलाके की RJS फिटनेस जिम के अंदर शनिवार रात 12 बजे जीतू सैनी नाम के युवक की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें जीतू ने अपने जिगरी दोस्तों को आमंत्रित किया था । पार्टी में केक कटि...