Bulldozer Action : हरियाणा में अवैध कॉलोनी घोटाला : सैकड़ों अधिकारियों पर गिरेगी गाज, 2,600 कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोज़र
Bulldozer Action : हरियाणा में पिछले 10 सालों में 2600 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां बसा दी गई जिसको लेकर अब एंटी करप्शन ब्यूरों (ACB) को जांच दी गई है जिसमें खुलासा हुआ है कि सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत के चलते पूरे हरियाणा में इतनी बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियां बसा दी गई ।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच शुरू कर दी है । पिछले 10 वर्षों में लगभग 2600 से अधिक बनी अवैध कॉलोनियों की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपी गई है । हरियाणा में इतने बड़े स्तर पर अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट ने अनुमति दे दी है साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा है कि तोड़फोड़ करने से पहले नोटिस भी देना होगा ।
अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए हाईकोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई की अनुमति दे दी है । तोड़फोड़ आदेश के साथ साथ हाइकोर्ट ने नगर निगम और अन्य विभाग के...

