MCG Action : निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने किया शहर का दौरा, कचरा उठान में सुस्ती पर अधिकारियों को लगाई फटकार
MCG Action : शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने कमर कस ली है। गुरुवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने खुद मोर्चा संभालते हुए शहर के आधा दर्जन से अधिक प्रमुख चौकों और सड़कों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई में लापरवाही मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त सुबह करीब 9:30 बजे राजीव चौक पहुंचे। वहां सड़क किनारे जमा मिट्टी और मलबे को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और उसे तुरंत हटाने का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा मशीनों से की जा रही सफाई का भी जायजा लिया और कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।
निगमायुक्त का काफिला इसके बाद झाड़सा चौक, सिग्नेचर टावर, एमडीआई चौक, अतुल कटारिया चौक और सीआरपीएफ चौक प...
