PM Modi’s की ईंधन बचत की मुहिम (Advice) पर फिरा पानी! केंद्रीय मंत्री का लंबा काफिला बना चर्चा का विषय
PM Modi’s Advice : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ईंधन बचत को एक जन-आंदोलन बनाने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच, गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के दौरे के दौरान दिखा वाहनों का लंबा काफिला चर्चा का केंद्र बन गया है।
समर्थकों के उत्साह से लंबा हुआ काफिला मंगलवार को जब केंद्रीय मंत्री का काफिला गुरुग्राम के लघु सचिवालय के सामने से गुजरा, तो वहां करीब 10 से अधिक गाड़ियाँ एक साथ नजर आईं। हालांकि, इस मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि इस काफिले में सरकारी वाहनों की संख्या बेहद कम थी। दरअसल, मंत्री जी से जुड़ाव रखने वाले स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और उनके परिचित अपने निजी वाहनों के साथ उत्साहपूर्वक उनके पीछे चल रहे थे।
ईंधन बचत और जन-प्रतिनिधियों से अपेक्षा भले ही काफिले में निजी गाड़ियाँ अधिक थीं, लेकिन सड़क पर एक ...
