गुरुग्राम में Stilt+4 की पार्किंग में बदलाव कर निर्माण करने वाले 1137 मकानों की सूची तैयार, जल्द टूटेंगे
Stilt+4 : मिलेनियम सिटी में स्टिल्ट प्लस फोर (Stilt+4) नियमों का उल्लंघन कर पार्किंग क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों पर अब गाज गिरने वाली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सोमवार को प्रशासन द्वारा दाखिल एक स्टेटस रिपोर्ट ने शहर के अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम की 19 पॉश कॉलोनियों में करीब 1137 ऐसे मकानों की पहचान की गई है, जहां स्टिल्ट पार्किंग की जगह को रिहायशी या व्यावसायिक उपयोग के लिए बदल दिया गया है।
968 मकानों को नोटिस जारी, कार्रवाई की तैयारी
नगर नियोजन विभाग (DTCP) और संबंधित प्राधिकरणों ने इन 1137 उल्लंघनकर्ताओं की सूची तैयार कर ली है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि इनमें से 968 मकान मालिकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ (Show Cause Notice) जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इन भवनों के नक्शे पास करवाते समय स्टिल्ट पार्किंग दिखाई गई...


