खाकी वाला गुंडा! Delhi Police के सिपाही की गुंडागर्दी; ब्रेकअप हुआ तो गर्लफ्रेंड को पीटा, थार से मारी टक्कर
Delhi Police : कहते हैं कानून के रखवाले ही जब भक्षक बन जाएं, तो समाज में खौफ का माहौल बनना लाजमी है। ऐसा ही एक बेहद सनसनीखेज और खाकी को शर्मसार करने वाला मामला साइबर सिटी गुरुग्राम के पॉश इलाके सेक्टर-56 से सामने आया है। यहाँ दिल्ली पुलिस के एक (Delhi Police) सिपाही ने अपनी सरकारी हनक और रसूख के नशे में चूर होकर न सिर्फ कानून की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि एक युवती और उसके परिवार को खौफ के साए में जीने पर मजबूर कर दिया।
ब्रेकअप से बौखलाए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के इस ‘दबंग’ सिपाही ने अपनी पूर्व प्रेमिका को बीच सड़क पर बालों से पकड़कर बेरहमी से घसीटा, लात-थप्पड़ों से पीटा और भागते वक्त अपनी महिंद्रा थार (Thar) गाड़ी से सोसाइटी के मुख्य गेट को भी उड़ा दिया। आरोपी सिपाही की यह सारी गुंडागर्दी सोसाइटी में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आ...

