Gurugram News

Gurugram News

गुरुग्राम में City Bus Service बदहाल: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर ड्राइवर-कंडक्टरों ने किया चक्का जाम, मची हाहाकार

City Bus Service : दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र गुरुग्राम की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बृहस्पतिवार सुबह पूरी तरह चरमरा गई। गुरुग्राम महानगर सिटी बस सेवा (GMCBL) के सेक्टर-52 बस डिपो से जुड़े करीब 500 ड्राइवर और कंडक्टर अपनी मांगों को लेकर अचानक हड़ताल पर चले गए। इस चक्का जाम के कारण डिपो से चलने वाली 100 से अधिक लो-फ्लोर सीएनजी बसों के पहिये थम गए, जिससे सुबह-सुबह ऑफिस, कॉलेज और अपने गंतव्य पर जाने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। City Bus Service : बार-बार का आश्वासन, समाधान शून्य यह कोई पहली बार नहीं है जब जीएमसीबीएल के कर्मचारियों ने इस तरह का कदम उठाया हो। इससे पहले भी कई बार वेतन वृद्धि, वर्दी भत्ता और बुनियादी सुविधाओं की मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर जा चुके हैं। हर बार प्रबंधन और अधिकारियों द्वारा केवल “आश्वासन” का झुनझुना थमाकर उन्हें काम...
Weather Update : आज से हरियाणा में शुरु होगा आंधी-बारिश का दौर, अगले तीन कैसा रहेगा मौसम ! IMD ने जारी किया अलर्ट
Gurugram News

Weather Update : आज से हरियाणा में शुरु होगा आंधी-बारिश का दौर, अगले तीन कैसा रहेगा मौसम ! IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update : भीषण गर्मी से परेशान होने का समय अब चला गया है । मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर साझा की है । आज से आने वाले तीन दिनों तक हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलने वाला है । अगले तीन दिनों तक हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में जमकर बादल बरसेंगे । साथ ही तेज़ हवाओं के साथ तेज़ गरज चमक भी हो सकती है । आज से शुरु होगा बारिश का दौर मौसम विभाग के अनुसार आज यानि कि 11 जून से 14 जून तक हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे । कई इलाकों में तेज़ हवाएं चल सकती हैं । गरज चमक के साथ कई इलाकों में तेज़ बारिश होगी जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है । दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी IMD Chandigarh के अनुसार आज यानि कि 11 जून को हरियाणा के कई जिलों में आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें गुरुग्राम भी शामिल हैं । जबकि 12 और 13 जून के लिए लगभग पूरे हरियाणा के लिए तेज़...
Gurugram News

Gangs Of Gurugram : गुरुग्राम में गैंगवॉर ! स्क्रैप कारोबार को लेकर जमकर हुई फायरिंग, कई गाड़ियां तोड़ीं

Gangs Of Gurugram : गुरुग्राम में स्क्रैप कारोबार के टेंडर को लेकर दो गैंग के बीच जमकर गोलीबारी हो गई । घटना बुधवार सुबह सुबह बिलासपुर एरिया में एक कंपनी के बाहर हुई जिसमें दो पक्षों के बीच ना केवल दनादन गोलियां चलीं बल्कि कई गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई । इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया हालांकि गुरुग्राम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच घंटों में ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । बिलासपुर इंडस्ट्रियल एरिया में हुई गोलीबारी मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह बिलासपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अंसल पायनियर सिटी प्रोजेक्ट की साइट पर स्क्रैप की लोडिंग अनलोडिंग के काम को लेकर दो गुट आमने सामने आ गए । दोनों पक्षों के बीच इस कद्र विवाद बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के लोगों पर जमकर गोलियां चलाईं । इतना ही नहीं मौके पर खड़ी लगभग 6 गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई और गाड...
Gurugram News

NCR से बाहर होंगे हरियाणा के 6 जिले? 16 जून की बैठक में होगा बड़ा फैसला

NCR क्षेत्र में आने वाले हरियाणा के कई जिलों को अब इस क्षेत्र से हटाया जा सकता है । इसको लेकर आने वाली 16 जून को एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी । बैठक में रीजनल प्लान 2041 के तहत NCR सीमा को नए सिरे से तय करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है जिसके बाद हरियाणा के कई जिले एनसीआर क्षेत्र से हटाए जा सकते हैं । 100 KM दायरे में बदलेगी तस्वीर प्रस्ताव लागू होने के बाद हरियाणा के कई जिले एनसीआर क्षेत्र से बाहर हो जाएंगे । प्रस्तावित हिस्से 100 किलोमीटर के दायरे से बाहर आते हैं ऐसे में हरियाणा के 6 जिले ऐसे हैं जिनके कई इलाके दिल्ली से 100 किलोमीटर के अधिक दूरी पर है । फिलहाल हरियाणा के 100 जिले हैं जो कि एनसीआर क्षेत्र में आते हैं । ये जिले हो सकते हैं बाहर सरकार का तर्क है कि फिलहाल एनसीआर के क्षेत्र में हरियाणा के 11 जिले आते हैं जिनमें से 6 ऐसे जिले हैं जो कि दिल्ली के राजघाट से 100 ...
Gurugram News

Gurugram News : फ्लैट देने के नाम पर 242 लोगों से 100 करोड़ रुपए ठगने वाला ‘महाठग’ गिरफ्तार

Gurugram News : गुरुग्राम में फ्लैट देने का झांसा देकर 242 लोगों से लगभग 100 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले एक मुख्य आरोपी को गुरुग्राम पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-I (Economic Offences Wing-I) ने फ्लैट दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से उस समय दबोच लिया, जब वह कथित तौर पर इंडोनेशिया भागने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुभव (33 वर्ष), निवासी मोहन गार्डन, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था । ‘सुनहरा अपना घर सोसायटी’ के नाम पर लोगों से की गई ठगी जांच में सामने आया है कि सेक्टर-55 स्थित “सुनहरा अपना घर सोसायटी” में फ्लैट आवंटन का ...
Gurugram News

Gurugram Monsoon Safety : अब नहीं रहेगा बारिश में करंट का डर, नगर निगम ने ढूंढ निकाला यह अनोखा तरीका

Gurugram Monsoon Safety : आगामी मानसून सीजन के दौरान शहर में जलभराव और करंट लगने (Electrocution) की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने युद्ध स्तर पर सुरक्षा पहल शुरू की है। मानसून की तैयारियों के तहत निगम द्वारा शहर के सभी चारों जोनों में उन बिजली के खंभों को चिन्हित किया जा रहा है, जो खुले तारों या जर्जर हालत के कारण बेहद संवेदनशील और खतरनाक हैं। आमजन की सुरक्षा के लिए इन खंभों को पीवीसी (PVC) पाइप से कवर किया जा रहा है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा एमसीजी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए बिजली के साथ-साथ जलभराव रोकने, ड्रेनेज-नालों की सफाई और सीवर नेटवर्क की निगरानी के लिए भी विशेष टीमों का गठन किया गया है। नगर निगम की तकनीकी टीमों द्वारा पूरे शहर में एक विशेष सर्वेक्षण (Survey) चलाया जा रहा है। इस अभि...
Gurugram News

NCR के इन शहरों में लग गए मलबे के पहाड़, देखें अपने शहर की रिपोर्ट

NCR : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के प्रमुख शहरों में कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन (C&D) यानी निर्माण और तोड़फोड़ से निकलने वाला मलबा (सीएंडडी वेस्ट) पर्यावरण और वायु प्रदूषण के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है। एक हालिया सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, साइबर सिटी गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा और एनसीआर में कचरा और मलबा प्रबंधन की स्थिति बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। वर्तमान आंकड़ों के मुताबिक अकेले गुरुग्राम की सड़कों और खाली भूखंडों पर 36 हजार 500 टन मलबा लावारिस फैला हुआ है, जो शहर की स्वच्छता और वायु गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। एनसीआर के शहरों में गुरुग्राम में सीएंडडी वेस्ट का संकट सबसे विकराल रूप ले चुका है। आधुनिक और ‘स्मार्ट सिटी’ की दौड़ में शामिल इस शहर में प्रतिदिन 1500 टन निर्माण कचरा उत्पन्न हो रहा है। नगर निगम की ढीली कार्यप्रणाली और कचरा उठाने के टेंडरो...
Gurugram News

रोहतक में शुरू हुआ देश का पहला Elevated Railway Track नीचे दौड़ेंगी गाड़ियाँ, ऊपर से गुजरेंगी ट्रेनें

Elevated Railway Track : अब रोहतक के निवासियों को रेल फाटकों के बंद होने का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। देश के पहले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक ने न केवल शहर की सूरत बदल दी है, बल्कि आधुनिक भारत के विकास की नई परिभाषा भी लिख दी है। केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इस ऐतिहासिक परियोजना का अवलोकन करते हुए कहा कि यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि नए भारत की अस्मिता और विकास की सोच का प्रतीक है। विकास की रफ्तार: पूर्व सरकारों से पांच गुना तेज़ : Elevated Railway Track केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज देश में रेल अधोसंरचना के क्षेत्र में जो कार्य हो रहे हैं, वे पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में पांच गुना अधिक गति से आगे बढ़ रहे हैं। चाहे वंदे भारत का विस्तार हो या देश के कोने-क...
Gurugram News

PVR Cinema Seal : मानेसर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, PVR सिनेमा और कमर्शियल दुकानें सील, डिफाल्टरों में हड़कंप

PVR Cinema Seal : नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है। निगम की टीम ने मंगलवार को शहर के प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। निगम की इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से टैक्स चोरी करने वाले मॉल मालिकों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। सेक्टर-80 में चला निगम का डंडा : PVR Cinema Seal नगर निगम मानेसर की टीम ने सख्त निर्देशानुसार सेक्टर-80 स्थित ‘ऐलान मारकाडो मॉल’ में संचालित पीवीआर (PVR) सिनेमा और ‘आइरिस ब्रॉडवे मॉल’ में स्थित एक कमर्शियल दुकान को सील कर दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार, इन प्रतिष्ठानों पर लंबे समय से लाखों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस देने और चेतावनी जारी करने के बावजूद इन्होंने निगम के आदेशों को ठेंगा दिखाया, जिसके बाद निगम ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। सं...
Gurugram News

Rashifal and Panchang बुधवार 10 जून 2026 – बुध का प्रभाव और आपके लिए ग्रहों की चाल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Rashifal and Panchang : आज 10 जून 2026 है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है, जो बुद्धि और विघ्ननाश के देवता माने जाते हैं। आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और प्रशासनिक कार्यों में स्पष्टता लेकर आया है। नीचे आज का विस्तृत पंचांग और सभी राशियों के लिए राशिफल दिया गया है। ग्रहों की स्थिति और प्रभाव : Rashifal and Panchang बुधवार का दिन होने के कारण, आज का दिन ‘बुध’ ग्रह के प्रभाव में है। यह ग्रह बुद्धि, व्यापार और संचार का कारक है। यदि आप आज कोई महत्वपूर्ण अनुबंध (Contract) या कागजी कार्यवाही करना चाहते हैं, तो यह समय बहुत ही उत्तम है। पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि होने से आज के दिन किए गए कार्यों में स्थिरता आने की संभावना रहती है। आज का पंचांग (10 जून 2026) : Rashifal and Panchang पंचांग हिंदू काल गणना का आधार है, जो हमें दिन की शुभ और अशुभ घड़ियों के बारे में सूचित करता है। विवरण जानका...