India’s Burj Khalifa : दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम इकलौता ऐसा शहर है जो कि तेज़ी से आगे बढ़ रहा है । यहां 500 फॉर्च्यून कंपनियां हैं, यहां वर्ल्ड क्लास इमारते हैं और अब तो गुरुग्राम में दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत बनाने की प्लानिंग की जा रही है जो कि दुबई की बुर्ज खलीफा से भी ऊंची होने वाली है ।
HSIIDC ने जगह चुनी
गुरुग्राम में देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत बनाने के लिए HSIIDC ने लगभग 6.7 एकड़ जमीन को चुन लिया है जहां पर इस ईमारत को बनाया जाएगा । आपको बता दें कि बुर्ज खलीफा जिस जमीन पर बनी है ये जमीन उससे कहीं अधिक है । अगर इस ईमारत का सपना साकार होता है तो गुरुग्राम के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा ।
ग्लोबल सिटी में बनेगी सबसे ऊंची ईमारत
Dwarka एक्सप्रेसवे के पास करीब 1000 एकड़ में बसाई जाने वाली ग्लोबल सिटी में इस ईमारत को बनाने की प्लानिंग की जा रही है । इस ईमारत को मिक्स्ड यूज टावर के रुप में बनाया जाएगा । इस ईमारत की संभावित ऊंचाई 620 मीटर से 700 मीटर हो सकती है । गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी बसाने का एलान पहले ही हरियाणा सरकार कर चुकी है ।
क्या है ग्लोबल सिटी परियोजना ?
आपको बता दें कि ग्लोबल सिटी परियोजना हरियाणा सरकार की एक महत्वकांशी परियोजना है जिसे हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) द्वारा विकसित किया जाना है । ग्लोबल सिटी द्वारका एक्सप्रेसवे के पास करीब 1000 एकड़ में बसाई जाएगी । इस ग्लोबल सिटी में एक आधुनिक बिजनेस, कमर्शियल, रेजीडेंशियल हब के रुप में विकसित करने की योजना है ।
ग्लोबल सिटी की जान होगी ये ईमारत !
गुरुग्राम में बसाई जाने वाली ग्लोबल सिटी की जान होने वाली है ये सबसे ऊंची ईमारत । विश्व की सबसे ऊंची ईमारत गुरुग्राम में बनने के बाद ना केवल ये ईमारत आकर्षण का केन्द्र होगी बल्कि ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट की जान होने वाली है ये ईमारत । इस ईमारत को मिक्स्ड यूज टावर के रुप में विकसित किया जाएगा । इस ईमारत में कमर्शियल स्पेस, बिजनेस, रिटेल स्पेस और रेजीडेंशियल स्पेस होने वाला है ।
फिलहाल ये हैं भारत की सबसे ऊंची ईमारत
अगर गुरुग्राम में 620 मीटर से 700 मीटर ऊंची ये ईमारत बनती है तो फिर ये देश ही नहीं दुनिया की तमाम ऊंची इमारतों को पीछे छोड़ देगी और एक नया कीर्तीमान स्थापित करेगी । फिलहाल भारत में मुंबई की पैलेस रॉयल 320 मीटर ऊंचाई के साथ पहले स्थान पर सबसे ऊंची ईमारत है । दिल्ली एनसीआर में नोएडा में बनीं साइबरथुम टावर ए सबसे ऊंची इमारत है जिसकी ऊंचाई 213.7 मीटर है जबकि गुरुग्राम की सबसे ऊंची इमारत का कीर्तीमान ट्रंप टावर्स के नाम है जिसकी ऊंचाई 201.53 मीटर है ।
The post India’s Burj Khalifa : गुरुग्राम में बनने जा रही है बुर्ज़ खलीफा से भी ऊंची ईमारत, HSIIDC ने जगह भी चुनी, जानिए कहां बनेगी सबसे ऊंची बिल्डिंग ! appeared first on Gurugram News Network.
