Haryana सरकार का बड़ा एलान ! अगले महीने दो दिन रोड़वेज़ बसों में नहीं देना होगा किराया, जानें पूरी डिटेल

Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के युवाओं की सुविधा और उनकी परीक्षा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 21 जून को आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा के मद्देनज़र 20 और 21 जून को पूरे हरियाणा में परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त रोडवेज बस सेवा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी नीट अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 20 और 21 जून को किसी भी हरियाणा रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ( Haryana News )

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा सीईटी अभ्यर्थियों के लिए भी मुफ्त बस सेवा की सुविधा दी गई थी। इसी प्रकार अब नीट परीक्षार्थियों को भी मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ( Haryana News )

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी परीक्षार्थी लगन से परीक्षा में भाग लें और अच्छे से तैयारी करें। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

The post Haryana सरकार का बड़ा एलान ! अगले महीने दो दिन रोड़वेज़ बसों में नहीं देना होगा किराया, जानें पूरी डिटेल appeared first on Gurugram News Network.