Traffic Route Divert : दिल्ली जयपुर हाइवे पर मानेसर में ट्रैफिक रुट डायवर्ट, जानिए नया डायवर्जन प्लान !

Traffic Route Divert : दिल्ली जयपुर हाइवे पर सफर करने वालों के लिए एक जरुरी खबर है । मानेसर में दिल्ली जयपुर हाइवे पर आज से फ्लाइओवर निर्माण का काम शुरु होने जा रहा है जिसके चलते गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इस रुट पर ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान तैयार किया है । मानेसर में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते ये डायवर्जन किया गया है ।

जयपुर दिल्ली आने वाले भारी वाहनों का रुट

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार शाम ट्रैफिक डायवर्जन रूट का प्लान जारी किया है जिसके अनुसार जयपुर से दिल्ली की तरफ आने वाले भारी वाहनों को पंचगांव चौक से ही KMP एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करना होगा, आगे चलकर भारी वाहनों को पटौदी रोड़ पर उतरना होगा, उसके बाद TCI फ्लाइओवर के पास से IMT सेक्टर 8 रोड़ का इस्तेमाल कर वापिस दिल्ली जयपुर हाइवे पर आ सकते हैं ।

जयपुर से दिल्ली की तरफ आने वाले हल्के वाहनों का रुट

इसी प्रकार जिन हल्के वाहन चालकों को जयपुर की तरफ से दिल्ली की तरफ आना है उनको इतना लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा । इसको लेकर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने कुछ ज्यादा डायवर्ट नहीं किया है । इस रुट पर आने वाले वाहनों को केवल मेन सड़क की बजाय मानेसर में ही बाबा भीष्म मंदिर के सामने से सर्विस लेन का इस्तेमाल करना होगा ।

 

अगले कुछ महीनों तक डायवर्ट रहेगा रुट

दिल्ली जयपुर हाइवे पर मानेसर में भारी ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए मानेसर में एलिवेटेड फ्लाइओवर निर्माण किया जाना है जिसका निर्माण कार्य अगले कुछ महीनों तक चलेगा इसीलिए इस रुट पर सफर करने वालों के लिए मुसीबतें हो सकती हैं । इसीलिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि इस रुट पर सफर करने वाले लोग एक्सट्रा टाइम लेकर चलें । रुट डायवर्जन की वजह से आपका सफर में ज्यादा समय लग सकता है ।

 

The post Traffic Route Divert : दिल्ली जयपुर हाइवे पर मानेसर में ट्रैफिक रुट डायवर्ट, जानिए नया डायवर्जन प्लान ! appeared first on Gurugram News Network.