Pataudi News : गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार डीटीपी विभाग एक्शन ले रहा है । सोमवार को डीटीपीई का बुलडोज़र पटौदी इलाके चलाया गया जहां पर लगभग साढे 7 एकड़ जमीन पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया । अधिकारियों का कहना है कि गुरुग्राम में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
गुरुग्राम के पटौदी शहरी क्षेत्र में डीटीपी विभाग ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अनधिकृत कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। यह अभियान पुलिस थाना पटौदी की पुलिस टीम की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया।
डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि पहली कार्रवाई गांव नरहेड़ा की राजस्व सीमा में की गई । यहां करीब 5 एकड़ में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को निशाना बनाया गया। कार्रवाई के दौरान 30 प्लॉटों की डीपीसी (नींव), लगभग 1500 रनिंग मीटर प्रीकास्ट बाउंड्री वॉल और पूरी कच्ची सड़क व्यवस्था को तोड़ दिया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई गांव जाटौली में की गई, जहां करीब 2.5 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। यहां 10 प्लॉटों की डीपीसी, एक निर्माणाधीन ढांचे और पूरी कच्ची सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।
अमित मधोलिया का कहना है कि बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्लॉट या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी कानूनी स्थिति और संबंधित विभागों से मंजूरी की जांच अवश्य कर लें।
The post Pataudi News : पटौदी में जमकर गरजा बुलडोज़र, साढ़े 7 एकड़ पर बनी अवैध कॉलोनी ध्वस्त appeared first on Gurugram News Network.
