Toll Plaza : दिल्ली जयपुर हाइवे पर बिना रुके फर्राटा भरेंगी गाड़ियां ! इस महीने बैरियर FREE हो जाएंगे तीन टोल प्लाजा

Toll Plaza : Delhi Jaipur Highway पर जल्द ही गाड़ियां बिना रोक टोक फर्राटा भरेंगे । इस महीने के अंत तक दिल्ली जयपुर हाइवे पर बने तीन टोल प्लाजा को बैरियर फ्री किया जा रहा है । इसके बाद दिल्ली जयपुर हाइवे पर टोल पर लगने वाले लंबे लंबे ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिल जाएगी ।

नेशनल हाइवे नंबर 48 पर बैरियर फ्री टोल प्लाजा की शुरुआत जयपुर की तरफ से होगी । शुरुआत में सबसे पहले दौलतपुरा टोल प्लाजा को बैरियर फ्री किया जाएगा । उसके बाद शाहजहांपुर और फिर मनोहरपुर टोल प्लाजा को बैरियर फ्री किया जाएगा ।

NHAI के अधिकारियों को कहना है कि दिल्ली जयपुर हाइवे पर पड़ने वाले तीनों टोल प्लाजाओं को बैरियर फ्री करने के लिए AI आधारित तमाम सिस्टम लगा दिया गया है । जिसके बाद गाड़ियों को टोल पर बिना रुके टैक्स काट लिया जाएगा ।  (Toll Plaza)

10 जून तक हो जाएंगे बैरियर फ्री

एनएचएआई के अधकारियों का कहना है कि इस रुट पर बैरियर फ्री टोल होने के बाद पीक आवर में टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से छुट्टी मिल जाएगी । सबसे पहले दौलतपुरा टोल प्लाजा को आने वाली 10 जून तक बैरियर फ्री कर दिया जाएगा । इसके बाद बाकि बचे दोनों टोल प्लाजा को इस महीने के अंत तक बैरियर फ्री कर दिया जाएगा ।

The post Toll Plaza : दिल्ली जयपुर हाइवे पर बिना रुके फर्राटा भरेंगी गाड़ियां ! इस महीने बैरियर FREE हो जाएंगे तीन टोल प्लाजा appeared first on Gurugram News Network.