Lady Don : गुरुग्राम पुलिस ने ‘लेडी डॉन’ के उन ठिकानों पर मंगलवार को बुलडोज़र कार्रवाई की जहां पर लेडी डॉन ने HSIIDC की करोड़ो रुपए की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया हुआ था । पुलिस का दावा है कि लेडी डॉन इस जमीन पर अवैध कब्जा कर धड्डल्ले से नशे का कारोबार चला रही थी । पुलिस ने ये कार्रवाई अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर अंकुश लगाने तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
नशे का कारोबार चला रही थी ‘Lady Don’
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि थाना मानेसर में दर्ज अभियोग संख्या 285 दिनांक 04.09.2024, धारा 20(B)iiA NDPS मे महिला आरोपी राजवंती पत्नी किशोरीलाल निवासी नाहरपुर द्वारा थाना क्षेत्राधिकार के गाँव नाहरपुर में HSIIDC की लगभग 200 गज सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ था व नशे का व्यापार करके अवैध गतिविधियों को संचालित कर रही थी।
HSIIDC अधिकारियों की मौजूदगी में हटवाया कब्जा
मंगलवार को पुलिस थाना मानेसर की पुलिस टीम व SDO विशाल शर्मा, HSIIDC के सहयोग से उक्त अवैध कब्जे को नियमानुसार हटवाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। कार्यवाही के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा तथा पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
भविष्य में भी जारी रहेगी सख्त कार्यवाही
गुरुग्राम पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि अपराधियों, नशा तस्करों, भूमाफियाओं एवं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर एवं कानूनी कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
The post Lady Don के अवैध साम्राज्य पर चला बुलडोजर, करोड़ों की सरकारी जमीन कराई गई कब्जामुक्त appeared first on Gurugram News Network.
