Rain Alert : गुरुग्राम समेत हरियाणा के 13 ज़िलों में भारी बारिश का Yellow Alert जारी, अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल

Rain Alert : पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत दिलाने वाली खबर आखिरकार आ ही गई । कई दिनों की भीषण गर्मी के अलर्ट के बाद आखिरकार IMD ने गुरुग्राम में बारिश का अलर्ट जारी कर ही दिया । मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक गुरुग्राम समेत हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी ।

आज से बदलेगा मौसम

IMD के अनुसार आज से हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम करवट लेगा और बारिश के एक और दौर की शुरुआत होगी । मौसम विभाग ने पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है साथ ही गुरुग्राम और आसपास के हिस्सों में भी इसका असर देखने को मिलेगा जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी । आज गुरुग्राम के कई हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है ।

दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए गुरुग्राम समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है । इस दौरान तेज़ गरजचमक के साथ भारी बारिश हो सकती है । सोमवार को जिन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल है जबकि पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ।

 

Rain Alert

वहीं मंगलवार को बादल हरियाणा के कई हिस्सों में जमकर बरस सकते हैं । मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने इस अलर्ट को हरियाणा के कई जिलों तक एक्टेंड करके बताया है । मंगलवार को इन जिलों के अलावा जींद, रोहतक, झज्जर में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है ।

Rain Alert

The post Rain Alert : गुरुग्राम समेत हरियाणा के 13 ज़िलों में भारी बारिश का Yellow Alert जारी, अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल appeared first on Gurugram News Network.