Gurugram News : DTP की बड़ी कार्रवाई, 4 दिन में 2,500 से ज्यादा अवैध झुग्गियां ध्वस्त

Gurugram News : गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौथे दिन भी बड़ी कार्रवाई की गई । डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में गुरुवार (21 मई 2026) को पुलिस थाना सेक्टर-53 की टीम की मौजूदगी में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया । पिछले चार दिनों में सरस्वती कुंज इलाके में 2,500 से ज्यादा अवैध झुग्गियों को हटाया गया है ।

800 झुग्गियां हटाईं

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, तीसरे दिन करीब 5.25 एकड़ क्षेत्र में फैली लगभग 800 झुग्गियों को हटाया गया। इसके साथ ही करीब 40 प्लॉटों पर किए गए अवैध कब्जों को भी हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

मलबे को भी हटाया जा रहा है

डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सरस्वती कुंज क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने का अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान निकलने वाले निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (C&D) वेस्ट को भी अधिकृत एजेंसी द्वारा प्रतिदिन उठाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में साफ-सफाई बनी रहे।

चार दिन में 2,500 झुग्गियां ध्वस्त

गौरतलब है कि सरस्वती कुंज में चल रही इस कार्रवाई के पहले दिन करीब 200 झुग्गियां हटाई गई थीं, जबकि दूसरे दिन प्रशासन ने 670 झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई की थी और तीसरे दिन 900 झुग्गियों पर बुलडोज़र चलाया गया था । अब अभियान के चौथे दिन भी बड़ी कार्रवाई के बाद प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

The post Gurugram News : DTP की बड़ी कार्रवाई, 4 दिन में 2,500 से ज्यादा अवैध झुग्गियां ध्वस्त appeared first on Gurugram News Network.