Good News : चंडीगढ़ मॉडल पर विकसित होंगे मानेसर के चौराहे, सड़कों पर लगेंगे एंटी-स्मोक टावर

Good News :  नगर निगम मानेसर (MCM) क्षेत्र की सूरत अब बदलने वाली है। निगम प्रशासन यहां की मुख्य सड़कों और चौराहों को खूबसूरत व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार कर चुका है। इसके तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की सड़कों पर स्थित बड़े गोल चक्करों को चंडीगढ़ की तर्ज पर आधुनिक और आकर्षक लुक में डिजाइन किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र को धूल और वायु प्रदूषण से बचाने के लिए एंटी-स्मोक टावर और एंटी-स्मोक गन का सहारा लिया जाएगा।

नगर निगम के आयुक्त प्रदीप सिंह ने मंगलवार को निगम क्षेत्र की विभिन्न सड़कों और चौराहों का जमीनी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण बेहद आधुनिक तरीके से किया जाए। इस योजना के तहत मुख्य रूप से निम्नलिखित चौराहों को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

दादी सती चौक

जय सिंह चौक

बाबा कनाला चौक

राव हुकम चंद चौक

आयुक्त ने बताया कि गांव रामपुरा से पटौदी रोड, वाटिका चौक से पटौदी रोड, एमथ्रीएम (M3M) गैलरी सोसाइटी से गांव नौरंगपुर वाया शिकोहपुर रोड तक की ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज को नगर निगम अपने स्तर पर चमकाएगा। इसके लिए एचएसवीपी (HSVP) और जीएमडीए (GMDA) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिया जा रहा है।

इस करीब 35 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट को हरा-भरा करने के लिए निजी कंपनियों, गैर-सरकारी संगठनों (NGO), स्थानीय सोसाइटियों और बिल्डरों से सीएसआर (CSR) फंड के तहत सहयोग करने का आग्रह किया जाएगा।

मानेसर को डस्ट-फ्री (धूल मुक्त) बनाने के लिए निगम आयुक्त ने कड़े कदम उठाने के आदेश दिए हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के नियमों के तहत ही सभी सड़कों को विकसित किया जाए। जिन इलाकों में धूल और प्रदूषण ज्यादा है, वहां तत्काल एंटी-स्मोक टावर लगाए जाएं।

इसके अलावा, सड़कों पर नियमित पानी के छिड़काव के लिए नगर निगम अपनी जरूरत के हिसाब से नई एंटी-स्मोक गन खरीदेगा। ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज को धूल मुक्त रखने के लिए एसटीपी (STP) के ट्रीटेड (संशोधित) पानी का इस्तेमाल किया जाएगा।(Good News )

इस दौरान आयुक्त के साथ एक्सईएन (XEN) निजेश कुमार, एसडीओ (SDO) अनिल मलिक सहित नगर निगम के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। (Good News )

The post Good News : चंडीगढ़ मॉडल पर विकसित होंगे मानेसर के चौराहे, सड़कों पर लगेंगे एंटी-स्मोक टावर appeared first on Gurugram News Network.